सांवलिया सेठ मंदिर की आय ने फिर चौंकाया, भंडार से निकली 17.55 करोड़ की राशि
मंदिर प्रशासन और विभिन्न बैंकों के कर्मचारी उपस्थित
मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल भगवान सांवलियाजी मंदिर के भंडार की गणना के प्रथम चरण में 17 करोड़ 55 लाख रुपए नकद प्राप्त। मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव ने बताया कि रविवार को बैंक अवकाश तथा अमावस्या होने के कारण भंडार राशि की गणना नहीं की जा सकी।
मंडफिया। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल भगवान सांवलियाजी मंदिर के भंडार की गणना के प्रथम चरण में मंगलवार को 17 करोड़ 55 लाख रुपए नकद प्राप्त हुए। मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव ने बताया कि रविवार को बैंक अवकाश तथा सोमवार को अमावस्या होने के कारण भंडार राशि की गणना नहीं की जा सकी।
मंगलवार को प्रथम चरण की गणना पूरी की गई, जबकि भंडार में शेष राशि की गिनती, भंडार से प्राप्त सोना-चांदी का तोल तथा मंदिर कार्यालय में श्रद्धालुओं की ओर से भेंट किए गए नकद एवं बहुमूल्य धातुओं की गणना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि शेष भंडार की गणना दूसरे चरण में बुधवार को जाएगी। इस दौरान मुख्य निष्पादन अधिकारी दिनेशचंद्र धाकड़ ,मंदिर बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, मंदिर एवं संपदा प्रभारी भेरूगिरी गोस्वामी सहित मंदिर प्रशासन और विभिन्न बैंकों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Jun 2026 19:01:12
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...

Comment List