मेवाड़ एक्सप्रेस को हादसे में झोंकने की साजिश नाकाम : पटरी पर 250 किलो लोहे का अवरोध रखा, पहले मालगाड़ी आने से टला हादसा

मालगाड़ी का इंजन इस अवरोध से टकराकर क्षतिग्रस्त

मेवाड़ एक्सप्रेस को हादसे में झोंकने की साजिश नाकाम : पटरी पर 250 किलो लोहे का अवरोध रखा, पहले मालगाड़ी आने से टला हादसा

पारसोली रेलवे स्टेशन के पास एवं बस्सी थाना क्षेत्र में ओराई नदी की पुलिया पर सोमवार रात्रि को बड़ी साजिश का खुलासा हुआ, जहां अज्ञात समाजकंटकोंं ने मेवाड़ एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने या ट्रेन को नदी में गिराने की मंशा से रेलवे ट्रैक पर करीब 5 मीटर लंबा लगभग 250 किलो वजनी लोहे का टुकड़ा रख दिया।

बेगूं। क्षेत्र के पारसोली रेलवे स्टेशन के पास एवं बस्सी थाना क्षेत्र में ओराई नदी की पुलिया पर सोमवार रात्रि को बड़ी साजिश का खुलासा हुआ, जहां अज्ञात समाजकंटकोंं ने मेवाड़ एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने या ट्रेन को नदी में गिराने की मंशा से रेलवे ट्रैक पर करीब 5 मीटर लंबा लगभग 250 किलो वजनी लोहे का टुकड़ा रख दिया। इसी दौरान रात्रि 2.35 बजे चित्तौड़ से कोटा की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन इस अवरोध से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पारसोली स्टेशन मास्टर दिनेश महावर ने तत्काल ट्रैक से अवरोध हटवाया।

 इस दौरान दिल्ली से उदयपुर जा रही मेवाड़ एक्सप्रेस को पारसोली स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रोककर रखा गया और ओराई नदी पुल के ट्रैक को सुरक्षित किया गया।  प्राथमिक रूप से माना जा रहा है कि यदि पहले मालगाड़ी वहां से नहीं गुजरती तो मेवाड़ एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार हो सकती थी।  जानकारी के अनुसार रात्रि 12.55 बजे से 2.35 बजे के बीच अज्ञात समाज कंटाकों ने इस साजिश को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर बस्सी पुलिस भी मौके पर पहुंची और अवरोध हटाने में सहयोग किया। मंगलवार को रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आर.एस.मीणा मांडलगढ़, एवं रामनिवास बस्सी ने मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी जुटाई। 


इनका कहना है
बस्सी थाना क्षेत्र की ओराई नदी के पुल पर बने रेलवे ट्रैक पर रेल दुर्घटना कारित करने की मंशा से अवरोध रखने की सूचना पर बस्सी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अवरोध को हटवाया। इस दौरान मेवाड़ एक्सप्रेस को एक घंटे तक पारसोली रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है,जांच जारी है।
-चम्पा लाल मेघवालए थानाधिकारी बस्सी, जिला चित्तौड़गढ़ 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण