जेल में नियमों की उड़ाई धज्जियां : हत्या के आरोपियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने की पुष्टि

जेल से बाहर आए किसी बंदी ने किया वायरल

जेल में नियमों की उड़ाई धज्जियां : हत्या के आरोपियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने की पुष्टि
जिला कारागृह में बंदियों की शराब पार्टी और मौज-मस्ती का वायरल वीडियो जेल प्रशासन ने सही माना है। जांच के दौरान जेल परिसर से दो मोबाइल फोन बरामद, जिसके बाद आठ बंदियों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया। वीडियो में बंदी नशा करते, डांस करते और दाल-बाटी-चूरमा पार्टी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

चित्तौड़गढ़। जिला कारागृह में कुछ बंदियों की ओर से मौज-मस्ती करने का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो आखिरकार जिला कारागृह का ही निकला। शुक्रवार को जेल प्रशासन ने स्वीकार किया कि वीडियो जेल परिसर के भीतर मोबाइल फोन से बनाया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद जेल में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद आठ बंदियों के खिलाफ पुलिस कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बहुचर्चित अजयराज सिंह हत्याकांड के आरोपी सहित कुछ बंदी जिला कारागृह के भीतर नशा करते, डांस करते तथा दाल-बाटी-चूरमा की पार्टी का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे थे।

तलाशी अभियान के दौरान बरामद मोबाइल फोन के आधार पर जेल प्रहरी की ओर से पुलिस कोतवाली में हरियाणा के रोहतक निवासी मोहित पुत्र दलबीर सिंह, राशमी निवासी हर्षवर्धन सिंह, गंगरार निवासी भैरूलाल गुर्जर, ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह, सत्यनारायण गुर्जर, विजयपुर निवासी प्रहलाद गुर्जर, गंगरार निवासी शोभालाल तथा हमीरगढ़ निवासी विनोद गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। वायरल वीडियो में बंदी एक साथ बैठकर भोजन करते, नशा करते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

जेल से बाहर आए किसी बंदी ने किया वायरल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, जिसे हाल ही में जेल से बाहर आए किसी बंदी ने सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल फोन जेल के भीतर कैसे पहुंचे, वीडियो किसने बनाकर बाहर भेजा।

      

Read More सांवलिया सेठ के भंडार से निकली 27.25 करोड़ नकदी, आज होगी पांचवें चरण की गिनती

 

Read More सांवरिया सेठ के भण्डार से निकले 29.63 करोड़, मंदिर प्रशासन एवं विभिन्न बैंकों के कर्मचारी मौजूद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्रों की मांगों पर कोई समझौता नहीं, राहुल गांधी बोले- आंदोलन के दौरान एक छात्रा को आंख में लगी लगी छात्रों की मांगों पर कोई समझौता नहीं, राहुल गांधी बोले- आंदोलन के दौरान एक छात्रा को आंख में लगी लगी
गांधी ने कहा कि आंदोलनरत छात्रों की तीनों मांगों पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को...
जी सिनेमा पर होगा फिल्म ‘आजाद’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर, अजय देवगन संग अमन देवगन और राशा थडानी आएंगे नजर
राजस्थान में निवेश को मिला नया भरोसा, उद्योगों के विस्तार से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री
प्रदर्शनकारी छात्रों की जीत : सरकार ने मानी बात, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
फ्रांस-स्पेन में जंगलों की भीषण आग से तबाही: 2.20 लाख से ज्यादा लोग बेघर, स्पेन में आपातकाल घोषित
जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेगी, रेलवे ने जारी की सूचना
प्रश्नपत्र लीक मामले पर मायावती का बड़ा बयान, बोली- राजनीति से शिक्षा सुधार का न दबे मुद्दा, सरकार और विपक्ष के बीच तनाव तथा टकराव की स्थिति