भैंसों के तबेले में मिला 12 क्विंटल से ज्यादा डोडा-चूरा, चोरी के 3 लग्जरी वाहन और दो बंदूक जब्त

वाहन मई माह में दिल्ली से चोरी

भैंसों के तबेले में मिला 12 क्विंटल से ज्यादा डोडा-चूरा, चोरी के 3 लग्जरी वाहन और दो बंदूक जब्त
चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 क्विंटल 71.730 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा, तीन लग्जरी वाहन, दो अवैध बंदूकें और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए। तस्करों ने मादक पदार्थ भैंसों के तबेले में छिपा रखा था। पुलिस अब फरार आरोपियों और चोरी के वाहनों की जांच कर रही है।

चित्तौड़गढ़। जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई कर 12 क्विंटल 71.730 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा, तीन लग्जरी वाहन, दो अवैध बंदूकें तथा 47 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आईजी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि मध्यप्रदेश से सक्रिय तस्कर चित्तौड़गढ़ और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर डोडा-चूरा की आपूर्ति कर रहे हैं।  रणनीति के तहत एएनटीएफ ने कई स्थानों पर नाकाबंदी का माहौल बनाया, जिससे तस्करों ने अपना माल बस्सी क्षेत्र स्थित एक भैंसों के तबेले में बने ऊंची चारदीवारी वाले सुरक्षित परिसर में छिपा दिया।

सूचना मिलते ही एएनटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ तबेले पर दबिश दी। बाहर से सामान्य पशुशाला दिखाई देने वाले परिसर के भीतर दो स्कॉर्पियो-एन और एक टाटा सफारी खड़ी मिलीं, जिनमें भारी मात्रा में डोडा-चूरा छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों वाहनों से 12 क्विंटल 71.730 किलोग्राम डोडा-चूरा, दो अवैध हथियार, जिनमें 12 बोर बंदूक एवं पंप एक्शन गन, तथा 47 जिंदा कारतूस बरामद किए। जांच में सामने आया है कि तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी चोरी के हो सकते हैं। टाटा सफारी पर ग्वालियर की एक बुलेट मोटरसाइकिल का नंबर लगाया गया था, जबकि यह वाहन मई माह में दिल्ली से चोरी हुआ बताया जा रहा है और इसका पंजीयन अरुणाचल प्रदेश का है। एक स्कॉर्पियो पर गुजरात की नंबर प्लेट लगी मिली, जबकि उसके नोएडा से चोरी होने की संभावना है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जी सिनेमा पर होगा फिल्म ‘आजाद’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर, अजय देवगन संग अमन देवगन और राशा थडानी आएंगे नजर जी सिनेमा पर होगा फिल्म ‘आजाद’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर, अजय देवगन संग अमन देवगन और राशा थडानी आएंगे नजर
जी सिनेमा पर फिल्म ‘आजाद’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर। अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म 1920 के दशक की पृष्ठभूमि में दोस्ती,...
राजस्थान में निवेश को मिला नया भरोसा, उद्योगों के विस्तार से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री
प्रदर्शनकारी छात्रों की जीत : सरकार ने मानी बात, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
फ्रांस-स्पेन में जंगलों की भीषण आग से तबाही: 2.20 लाख से ज्यादा लोग बेघर, स्पेन में आपातकाल घोषित
जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेगी, रेलवे ने जारी की सूचना
प्रश्नपत्र लीक मामले पर मायावती का बड़ा बयान, बोली- राजनीति से शिक्षा सुधार का न दबे मुद्दा, सरकार और विपक्ष के बीच तनाव तथा टकराव की स्थिति
जयपुर सर्राफा बाजार में उछाल : सोना-चांदी नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव