पीटने से 12 वर्षीय बालिका की मौत : पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

मृतका की मां व आरोपी महिला दोनों बिहार निवासी

लक्ष्मी के माता-पिता आर्थिक तंगी के कारण उसकी परवरिश नहीं कर पा रहे थे।

सुजानगढ़। 12 साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में मृतका की मा ने मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची लक्ष्मी की मां सुनीता, करणी माता मंदिर नया बास सुजानगढ़ ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बेटी शिव शक्ति मंदिर के पास रहने वाली चांदनी के पास पिछले डेढ़ माह से रह रही थी। गत बुधवार को मेरे पास मेरी बेटी के अस्वस्थ होने का फोन आया। मैंने अपनी बेटी लक्ष्मी को जाकर संभाला, तो वह बेहोश थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चांदनी ने लक्ष्मी को बेरहमी से पीटा, जिसके कारण उसे चोटें आई और दूसरे दिन उसने दम तोड़ दिया। लक्ष्मी के माता-पिता आर्थिक तंगी के कारण उसकी परवरिश नहीं कर पा रहे थे। जिस कारण उसे घरों में काम करने वाली चांदनी को सौंप दिया था।

चांदनी उस बच्ची से भी घरों में काम करवाती थी। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। गुरुवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चांदनी को हिरासत में ले लिया है। एफएसएल टीम भी घटना स्थल पहुंची तथा मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की मां व आरोपी महिला दोनों बिहार निवासी है। जानकारी के अनुसार मृतका लक्ष्मी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में दो साल से अध्यनरत थी। उसे उसकी मां सुनीता जबरदस्ती विद्यालय से टीसी लेकर ले आई और चांदनी को सौंप दिया था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
रानपुर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक देवरी पूनिया विद्यालय में सोमवार को पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी।...
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
सोम को बूंदों का ‘नम: शिवाय’ : जयपुर में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर सहित कई जिलों में बरसे बादल 
इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा