एसीबी की कार्रवाई : एसडीएम कार्यालय में 15 हजार की रिश्वत लेते प्रयोगशाला सहायक गिरफ्तार, स्टे दिलाने के नाम पर मांगे गए थे 30 हजार

पूछताछ जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच

एसीबी की कार्रवाई : एसडीएम कार्यालय में 15 हजार की रिश्वत लेते प्रयोगशाला सहायक गिरफ्तार, स्टे दिलाने के नाम पर मांगे गए थे 30 हजार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अलवर प्रथम की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय बांदीकुई में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आदित्य शर्मा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। आरोपी मूल रूप से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवा में प्रयोगशाला सहायक।

बांदीकुई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अलवर प्रथम की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय बांदीकुई में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आदित्य शर्मा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवा में प्रयोगशाला सहायक है। एसीबी के डिप्टी एसपी शब्बीर खान ने बताया कि आरोपी ने परिवादी से उपखंड अधिकारी के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

परिवादी ने एसीबी हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दी थी कि उसने 15 अप्रैल को एसडीएम कोर्ट बांदीकुई में मानसी बनाम शिवलखन आदि नाम से दावा पेश किया था। इसके बाद मामले में स्टे दिलाने के बदले 30 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। शिकायत के सत्यापन में 17 अप्रैल को 15 हजार रुपए की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पूछताछ जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम