तूड़े के ढेर में मिला युवक का शव, थाने के बाहर धरने पर बैठे परिजन

हॉस्पिटल रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध

तूड़े के ढेर में मिला युवक का शव, थाने के बाहर धरने पर बैठे परिजन
22 वर्षीय युवक का शव उसके ही घर के आंगन में बने टिन शेड के नीचे पशुओं के चारे के ढेर में छिपा मिलने से क्षेत्र में सनसनी। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शुक्रवार को शव को लेकर मण्डावर थाने पहुंच गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर थाने के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठ गए।

मंडावर। मण्डावर थाना क्षेत्र के पाखर चौड़ाकी गांव में 22 वर्षीय युवक का शव उसके ही घर के आंगन में बने टिन शेड के नीचे पशुओं के चारे (तूड़े) के ढेर में छिपा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शुक्रवार को शव को लेकर मण्डावर थाने पहुंच गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर थाने के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठ गए। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

रास्ता किया अवरुद्ध : धरने के दौरान ग्रामीणों ने हॉस्पिटल रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे गांधी चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हो गया। स्थिति को देखते हुए महुवा वृत्ताधिकारी अनूप सिंह, महुवा थानाधिकारी महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी लगातार परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल, योगेंद्र फौजदार तथा महवा विधायक राजेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत
फीफा विश्व कप-2026 में कनाडा ने कतर को 6-0 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बनाई। जोनाथन डेविड ने हैट्रिक...
भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला
राज्य सरकार ने 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले, गौरव बीज निगम एमडी
नीट परीक्षार्थियों के लिए 21 जून को कासगंज-रावतपुर के मध्य चलेगी विशेष ट्रेन, जानें किन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वैशाली नगर में विशाल योग व राजयोग ध्यान कार्यक्रम, देवनानी रहे मौजूद
धरोहर और आध्यात्मिक विरासत का वैश्विक उत्सव
खोह नागोरियान पटाखा ब्लास्ट : प्लॉट से 50.40 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद, मकान मालिकों पर केस दर्ज