इंजेक्शन लगवाने पहुंचे युवक को अस्पतालकर्मियों ने पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

चिकित्साकर्मी से दर्द का इंजेक्शन लगाने की गुहार

इंजेक्शन लगवाने पहुंचे युवक को अस्पतालकर्मियों ने पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

स्टोन के दर्द का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे एक युवक की चिकित्साकर्मियों ने कमरा बंद कर जमकर धुनाई कर दी, जिसके चलते युवक घायल। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को अर्द्धचेतना अवस्था में कमरे से बाहर निकाला।

दौसा। श्री रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय में गुरुवार को स्टोन के दर्द का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे एक युवक की चिकित्साकर्मियों ने कमरा बंद कर जमकर धुनाई कर दी, जिसके चलते युवक घायल हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को अर्द्धचेतना अवस्था में कमरे से बाहर निकाला। सूत्रों ने कि गुरुवार प्रात: साढे़ आठ बजे गुढलिया निवासी नंदलाल मीणा स्टोन का दर्द होने पर श्री रामकरण जोशी राजकीय जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा तथा वहां मौजूद एक चिकित्साकर्मी से दर्द का इंजेक्शन लगाने की गुहार की। इस पर चिकित्साकर्मी आग बबूला हो गया तथा नन्दलाल मीणा के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इधर शोर-शराबा सुनकर अन्य चिकित्साकर्मी एवं गार्ड भी मौके पर पहुंच गए तथा उसे घसीटते हुए एक कमरे में ले गए तथा उसके साथ जमकर मारपीट की। नन्दलाल मीणा को राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचा उसके छोटे भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा अर्द्धचेतन अवस्था में युवक को बाहर निकाला। 

पुलिस के पहुंचते ही चिकित्साकर्मियों ने खुद के कपड़े फाड़े:- कोतवाली पुलिस के मौके पर पहुंचने के साथ की कार्यवाही से घबराते हुए चिकित्साकर्मियों ने खुद के कपड़े फाड़ना शुरू कर दिया और चिल्लाते हुए नन्दलाल मीणा पर मारपीट कर आरोप लगाना शुरू कर दिया। पुलिस पीड़ित एवं मारपीट करने वालों को कोतवाली थाना ले गई। बताया जाता है कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच आपसी समझाइश कर मामले को शांत तो करा दिया।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश:- जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने उक्त प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कर दोषियो के खिलाफ कार्रवाही के निर्देश दिये है। सबसे मजेदार बात ये रही कि जिला कलेकटर देवेन्द्र कुमार के निर्देश के बावजूद जिला चिकित्सालय के पीएमओ मौके पर नही पहुंचे, जिसके चलते जांच पर सवालिया निशान लग गए हैं।

Read More उड़ीसा में क्रॉस वोटिंग के बाद राजस्थान में बने जिलाध्यक्षों की कार्यशैली पर नजर, एप के जरिए बढ़ेगी मॉनिटरिंग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-नेपाल मैत्री: पीएम मोदी ने दी बालेन शाह को बधाई, कहा-मिलकर करेंगे दोनों देशों की प्रगति के लिए काम भारत-नेपाल मैत्री: पीएम मोदी ने दी बालेन शाह को बधाई, कहा-मिलकर करेंगे दोनों देशों की प्रगति के लिए काम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के सबसे युवा और 47वें प्रधानमंत्री बालेन शाह को शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी...
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की आपातकालीन इकाई में नई आधुनिक एक्स-रे मशीन स्थापित, मरीज को राहत
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 10 वीं में भी पुनर मूल्यांकन की व्यवस्था शुरू, अंग्रेजी और विज्ञान विषय भी सम्मिलित
बिलियनेयर को लेकर अटकलें तेज : अर्जुन रामपाल निभा रहे हैं विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार!
मेन्यू में कटौती: सिलेंडरों की कमी , गर्म चाट पर कैंची
भोजपुरी फिल्म “प्रेम विवाह” का फर्स्ट लुक रिलीज, पारिवारिक और सामाजिक कहानी पर आधारित
ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण अभियान में प्रगति: 18,019 ग्रामीण सड़कों को प्रशासनिक स्वीकृति, सुदृढ़ीकरण और प्रभावी रखरखाव पर जोर