रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली

तीन-चार दिन पहले गांव में हुआ था विवाद

रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर बाइक से जा रहे दो भाइयों पर हमला करने के साथ पैरों मेंं गोली मार दी। उन्हें जिला अस्पताल धौलपुर के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नादनपुर निवासी दो सगे भाई श्याम और धर्मेंद्र शर्मा पुत्र श्रीकृष्ण शर्मा मोटरसाइकिल से बसेड़ी की ओर से अपने गांव लौट रहे थे।

धौलपुर। जिले के नादनपुर-बसेड़ी के बीच बुधवार को बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर बाइक से जा रहे दो भाइयों पर हमला करने के साथ पैरों मेंं गोली मार दी। उन्हें जिला अस्पताल धौलपुर के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नादनपुर निवासी दो सगे भाई श्याम और धर्मेंद्र शर्मा पुत्र श्रीकृष्ण शर्मा बुधवार को मोटरसाइकिल से बसेड़ी की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कई बाइक सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले दोनों भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और बाद में फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों भाइयों के पैरों में गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल श्याम शर्मा ने बताया कि तीन-चार दिन पहले गांव में फकीरा खान के साथ उसका विवाद हुआ था। श्याम का आरोप है कि फकीरा खान की दुकान पर काम करने वाले बबलू गुर्जर समेत कुछ अन्य लोग कई बाइकों पर सवार होकर आए और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। श्याम ने आरोप लगाया कि उनके पास 7 लाख 50 हजार नकद थे, जिन्हें हमलावर मारपीट और फायरिंग के बाद लूटकर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। 
  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक