धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
घायलों का उपचार जारी
धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में कोलुआ गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
घौलपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कल शाम को हेत सिंह अपने साथियों के साथ कार से जा रहा था कि कोलुआ गांव के पास अचानक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।
इससे हेतसिंह (45) और शिवकुमार (13) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि केशव कुशवाहा (26), मनीष (18) और संजू सिंह घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
Tags: Dholpur Road Accident Kaulari 2026 Uncontrolled Car Crash Tree Collision Dholpur Fatal Road Mishap Kolua Village Kaulari Police Station Accident Investigation Injured Admitted Dholpur Hospital Speeding Vehicle Accident Rajasthan Dholpur Fatal Car Collision 2026 Rajasthan Traffic Accident Fatalities Emergency Rescue Operation Dholpur High Speed Accident Kaulari Area
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2026 13:35:57
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के...
पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर

Comment List