बिना दुल्हन बैरंग लौटी बरात : मांग में सिंदूर भरते समय दूल्हे का हाथ कांपा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

शादी के मण्डप में हंगामा

बिना दुल्हन बैरंग लौटी बरात : मांग में सिंदूर भरते समय दूल्हे का हाथ कांपा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

जानकारी के अनुसार दूल्हा प्रदीप करौली जिले के सीनियर सैकण्डरी स्कूल ससेड़ी में संविदा शिक्षक के पद पर तैनात हैं।

धौलपुर। मंडप में मांग में सिंदूर भरते समय दूल्हे के हाथ कांपते देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के शादी करने से मना करते ही मण्डप में हंगामा खड़ा हो गया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन बैरंग लौटना पड़ा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। कोतवाली थाने के हैड कांस्टेबल गिरीश कुमार ने बताया कि करौली जिले के कल्याणी गांव के प्रदीप की बारात गुरुवार रात धौलपुर आई थी। बारात के घर पहुंचने के बाद रात भर शादी की रस्में चलती रहीं। शुक्रवार सुबह सभी लोग विदाई की तैयारियों में लगे थे। इसी दौरान दुल्हन दीपिका ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को दुल्हन ने बताया कि शादी की सभी रस्में पूरी हो गई थी, जैसे ही मांग भरने का समय आया वैसे ही दूल्हे के हाथ कांपने लगे और वह मांग नहीं भर पाया। इस पर मैंने काफी सोच विचार किया और विदाई के समय दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। 

इधर दुल्हन के पिता गिरीश कुमार ने बताया कि शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के बीमार होने की जानकारी दी थी। बेटी की खुशियों को लेकर मैंने भी बेटी को दूल्हे के साथ भेजने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार दूल्हा प्रदीप करौली जिले के सीनियर सैकण्डरी स्कूल ससेड़ी में संविदा शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वहीं दुल्हन दीपिका बीए-बीएड है। जिसने हाल ही में रीट का पेपर दिया है।

दूल्हा का कहना: सर्दी से कांप रहा था
इधर दुल्हन के आरोपों पर दूल्हे प्रदीप ने कहा कि दुल्हन उस पर गलत आरोप लगा रही है। शादी से पहले हम दोनों 3 बार मिले थे, उसके बाद शादी तय हुई थी। शुक्रवार सुबह सर्दी लग रही थी, इसकी वजह से मैं कांप रहा था, जिसे दुल्हन ने बीमारी का नाम दिया है। दुल्हन पक्ष ने बिना वजह दुल्हन की विदाई नहीं की। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल : राजस्थान ने दमन-दीव को 6-0 से रौंदा, गुजरात भी जीती