युवती को भगाने पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी के दो घर आग में फूंके

मौके पर पुलिस बल तैनात

युवती को भगाने पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी के दो घर आग में फूंके

लड़की को भगाकर ले जाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हड़मतिया फला ऊबा पाणा गांव में लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिवार के दो घरों पर हमला। साथ ही आरोप है कि पत्थर और लोहे के पाइप लेकर पहुंचे हमलावरों ने पहले जमकर तोड़फोड़ की और फिर दोनों घरों में आग लगा दी।

डूंगरपुर। जिले से नजदीक पुलिस थाना दोवड़ा क्षेत्र में लड़की को भगाकर ले जाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हड़मतिया फला ऊबा पाणा गांव में लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिवार के दो घरों पर हमला बोल दिया। साथ ही आरोप है कि पत्थर और लोहे के पाइप लेकर पहुंचे हमलावरों ने पहले जमकर तोड़फोड़ की और फिर दोनों घरों में आग लगा दी। आगजनी में दोनों मकान जलकर राख हो गए और परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। मामले में दोवड़ा पुलिस ने लड़की के माता-पिता समेत 9 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। दोवड़ा थानाधिकारी ने बताया कि हड़मतिया फला उबा पाणा निवासी गौरीशंकर उर्फ गवरा पुत्र रूपसी डेंडोर मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में बताया गया कि उसके दो बेटे हैं, जिनमें प्रेम उर्फ पप्पू डेंडोर लोहे के सरियों की सेटिंग का काम करता है। गत मई को प्रेम उर्फ पप्पू घर आया था और अगले दिन 4 मई को वह एक लड़की को अपने साथ भगाकर ले गया। घटना के बाद लड़की के पिता और परिवार के लोग गौरीशंकर के घर पहुंचे और दो दिन के भीतर लड़की को वापस नहीं लाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पीड़ित परिवार के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे गौरीशंकर, उसकी पत्नी सविता और पोता घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोग लट्ठ, पत्थर और लोहे के पाइप लेकर वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। पुलिस ने लड़की के माता-पिता समेत 9 नामजद आरोपियों और अन्य लोगों के खिलाफ हमला, तोड़फोड़ और आगजनी का मामला दर्ज किया है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्य चुनाव आयुक्त ने की SIR के तीसरे चरण में मतदाताओं से भाग लेने की अपील, बोले- अपात्र व्यक्ति का नाम न हो शामिल मुख्य चुनाव आयुक्त ने की SIR के तीसरे चरण में मतदाताओं से भाग लेने की अपील, बोले- अपात्र व्यक्ति का नाम न हो शामिल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे...
असर खबर का : विद्युत निगम ने समय रहते खतरा हटाकर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई
असर खबर का : पेयजल संकट से मिली राहत, पानी की मोटर दुरुस्त की गई
असर खबर का : छात्रावास व स्कूल क्षेत्र में चला सफाई अभियान
लोकतंत्र के 75 वर्ष पूरे, अब भी पेड़ की छांव में पढ़ने को मजबूर भारत का भविष्य
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
डब्ल्यूएचओ का दावा: वैश्विक कोरोना मौतों का आंकड़ा आधिकारिक संख्या से तीन गुना अधिक, रिपोर्ट जारी