जनजातीय युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने पर राज्यपाल का जोर, नशामुक्त राजस्थान का दिया संदेश

राजस्थान को नशामुक्त करने में स्थानीय लोगों से चर्चा

जनजातीय युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने पर राज्यपाल का जोर, नशामुक्त राजस्थान का दिया संदेश
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के नए अकादमिक भवन, कुलगुरु आवास और स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का ऑनलाइन लोकार्पण। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जनजातीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा नामांकन बढ़ाने, नशामुक्त और टीबी मुक्त बांसवाड़ा अभियान चलाने तथा स्वामी विवेकानंद के शिक्षा दर्शन को अपनाने का आह्वान।

 जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा में नवनिर्मित अकादमिक भवन, कुलगुरु आवास और स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का लोकभवन से ऑनलाइन अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा जितनी गुणवत्तापूर्ण और समयानुरूप होगी, उतनी ही वह जीवन के लिए अधिक उपयोगी और सार्थक होगी। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र में उच्च शिक्षा नामांकन के लिए भी अधिकाधिक प्रयास किए जाने का आह्वान किया।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताते हुए कहा कि उनका शिक्षा दर्शन विद्यार्थी के चरित्र निर्माण, आत्म-विश्वास और सर्वांगीण विकास से जुड़ा है। उन्होंने विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए भी निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राजस्थान को नशामुक्त करने में स्थानीय लोगों से चर्चा कर निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने टीबी मुक्त और नशामुक्त बांसवाड़ा अभियान चलाए जाने पर भी जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी जल, जंगल और जमीन के सच्चे प्रहरी होते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खुद अपनी बदहाली की कहानी कह रहा 15 साल पहले बना श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम खुद अपनी बदहाली की कहानी कह रहा 15 साल पहले बना श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम
खेल गतिविधियां लगभग ठप, शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा; खिलाड़ी बोले- जल्द हो जीर्णोद्धार।
एसएमएस अस्पताल ने रचा इतिहास, रोबोटिक तकनीक से भोजन नली के कैंसर का पहला सफल ऑपरेशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
जनजातीय युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने पर राज्यपाल का जोर, नशामुक्त राजस्थान का दिया संदेश
अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास : इंस्टाग्राम पर किया ऐलान, विराट कोहली ने शानदार करियर के लिए दी बधाई
घरेलू हिंसा, गरीबी और पोलियो को हराकर शर्मिला धनकड़ ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया कॉमनवेल्थ पैरा एथलेटिक्स का गोल्ड
आईसीयू से भी जारी रहा छात्र नेता शुभम रेवाड़ का सत्याग्रह, अनशन नौवें दिन पहुँचा