17 करोड़ रुपए की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त : मौके से 3 तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त
एक वाहन भी जब्त किया
हनुमानगढ़। पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत करीब 17 करोड़ रुपए मूल्य की नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद कर मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना पर हनुमानगढ़ टाउन के सिंधी मोहल्ला स्थित एक गोदाम में दबिश दी गई। तलाशी के दौरानर मौके से 32 बप्रेनरिफन टैबलेट, 1 लाख 99 हजार 400 प्रीगेब्लिन टैबलेट और 2 लाख 12 हजार 900 टपेंटाडोल टैबलेट शामिल हैं। पुलिस ने कुल 4 लाख 12 हजार 332 नशीली और प्रतिबंधित टैबलेट कैप्सूल जब्त किए हैं। इसके अलावा मौके से एक वाहन भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मनप्रीत सिंह पुत्र हरविंदर सिंह, निवासी वार्ड नंबर 20 रमाणा कॉलोनी, हनुमानगढ़ टाउन, विनोद कुमार पुत्र भंवरलाल निवासी वार्ड नंबर-6 गोल डिग्गी के पास, कोहला हनुमानगढ़ टाउन और पप्पू सिंह पुत्र बलवीर सिंहए निवासी रामसरा नारायण हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर नशीली और प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई कर रहे थे।

Comment List