इंदिरा गांधी नहर में फिर मिला 10 फीट लम्बा घड़ियाल, एक घंटे मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
लंबे घड़ियाल को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप
जैसलमेर। जिले के मोहनगढ़ क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी नहर की आरएनडी माइनर से वन विभाग की टीम ने 10 फी ट लंबे घड़ियाल को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बीते एक महीने से नहर में भटक रहे इस घड़ियाल को सोमवार रात करीब एक घंटे के कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा जा सका। बीते दिनों में यह दूसरा मामला है जहा रेगिस्तानी इलाके में घड़ियाल देखा गया है। रविवार देर शाम आरएनडी माइनर के पास खेतों में काम कर रहे किसानों को अचानक यह विशालकाय घड़ियाल दिखाई दिया।
करीब 10 फीट लंबे घड़ियाल को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बिना किसी जोखिम के तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मोहनगढ़ रेंजर हनुमान राम अपनी टीम सहायक वनपाल रावतरामए वनरक्षक मेहरारामए राकेश और पृथ्वीराज के साथ मौके पर पहुंचे। घड़ियाल के भारी वजन और लंबाई के कारण उसे काबू करना का चुनौतीपूर्ण था। पकड़ते समय घड़ियाल करीब एक घंटे तक छटपटाता हुए पूंछ पटकता रहा। आखिरकार ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने जाल और रस्सी की मदद से उसे सुरक्षित बांध लिया।

Comment List