जैसलमेर से हुई रवाना, गुजरात के बनासकांठा जिले में हादसा : चलती स्लीपर बस में आग, एक की मौत, सात झुलसे

नींद में थे यात्री

जैसलमेर से हुई रवाना, गुजरात के बनासकांठा जिले में हादसा : चलती स्लीपर बस में आग, एक की मौत, सात झुलसे

गुजरात के बनासकांठा जिले में नाचना-अहमदाबाद जा रही निजी स्लीपर बस में शुक्रवार तड़के आग लगने से हड़कंप। हादसे में 8 यात्री झुलस गए, जैसलमेर निवासी अम्बालाल (40) की इलाज के दौरान मौत। सभी 16 यात्री सो रहे थे। एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई।

जैसलमेर। नाचना से अहमदाबाद जा रही एक निजी स्लीपर बस शुक्रवार तड़के गुजरात के बनासकांठा जिले में आग का गोला बन गई। धानेरा के पास हुए हादसे में 8 लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से जैसलमेर निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ, जब स्वागत ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस धानेरा क्षेत्र से गुजर रही थी। बस में सवार सभी 16 यात्री उस वक्त गहरी नींद में थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बस में धुआं भरा और देखते देखते लपटों ने पूरी बस को घेर लिया। यात्रियों ने आनन-फानन में इमरजेंसी गेट से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन तब तक 8 लोग आग की चपेट में आ चुके थे। हादसे में जैसलमेर के खींवसर निवासी अम्बालाल (40) की पालनपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अम्बालाल रामगढ़ में सिलाई का काम करते थे और पिछले चार साल से डायबिटीज से पीड़ित थे। वे उसी की दवाई लेने अहमदाबाद जा रहे थे। झुलसे यात्रियों को धानेरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में जैसलमेर की मनीषा माली, मालमसिंह, शरीफ खान, अरुणा, बाड़मेर के रतन सिंह और अहमदाबाद की भावना शाह शामिल हैं।

एसी में शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका: प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि बस के एयर कंडीशन में शॉर्ट सर्किट होने से  आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में बस जलकर ढांचे में तब्दील हो गई। यात्रियों का सामान, मोबाइल और कीमती दस्तावेज भी जलकर राख हो गए, जिससे उनके परिजनों से संपर्क करने में काफी कठिनाई आई।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत