स्वर्णनगरी में रिकॉर्ड पर्यटन सीजन की उम्मीद : 20 लाख के पार पहुंच सकता सैलानियों का आंकड़ा, 15 अगस्त से पकड़ेगा रफ्तार

हस्तशिल्प व्यवसायी और लोक कलाकार अभी से अपनी तैयारियों में

स्वर्णनगरी में रिकॉर्ड पर्यटन सीजन की उम्मीद : 20 लाख के पार पहुंच सकता सैलानियों का आंकड़ा, 15 अगस्त से पकड़ेगा रफ्तार
15 अगस्त के बाद शुरू होने वाले पर्यटन सीजन को लेकर जैसलमेर में उत्साह है। कारोबारियों का अनुमान है कि अनुकूल परिस्थितियों में इस बार पहली बार 20 लाख से अधिक पर्यटक पहुंच सकते हैं। सम और खुहड़ी में नए लग्जरी रिसोर्ट्स, डेजर्ट कैंप और एडवेंचर सुविधाएं विकसित हो रही हैं, जबकि होटलों में अग्रिम बुकिंग और पूछताछ भी तेज हो गई है।

जैसलमेर। सीमांत जैसलमेर जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पर्यटन उद्योग को इस बार एक नए रिकॉर्ड सीजन की उम्मीद है। पर्यटन कारोबार से जुड़े होटल संचालकों, रिसोर्ट ऑनर्स , ट्रैवल एजेंसियों और स्थानीय व्यापारियों का मानना है, कि यदि मौसम और परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो इस बार जैसलमेर आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा पहली बार 20 लाख के पार पहुंच सकता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 अगस्त के बाद से पर्यटन सीजन का औपचारिक आगाज माना जा रहा है। इसके साथ ही ऐतिहासिक किले और शहर के आंतरिक हिस्सों से लेकर सम और खुहड़ी के रेतीले धोरों तक पर्यटन गतिविधियों की रंगत और रफ्तार बढ़ने लगेगी। सोशल मीडिया रील्स, फिल्म शूटिंग्स , डेस्टिनेशन वेडिंग और प्री-वेडिंग शूट्स ने स्वर्णनगरी को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाई है, जिससे इस बार भारी संख्या में सैलानियों के आगमन की पूरी पर्यटन की लगातार बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए सम और खुहड़ी के रेगिस्तानी क्षेत्रों में करोड़ों रुपए का भारी निवेश किया जा रहा है।

विशेष रूप से सम सेंड ड्यून्स मार्ग पर मूलसागर, दामोदरा से लेकर कनोई तक नए लग्जरी रिसोर्ट्स, डेजर्ट कैंप, कैफे और एडवेंचर स्पॉट्स विकसित किए जा रहे हैं। कई पुराने रिसोर्ट्स भी अपनी सुविधाओं और कमरों का आधुनिकीकरण कर विस्तार कर रहे हैं। इसके अलावा राजस्थानी लोक संस्कृति, ऊंट सफारी , सांस्कृतिक संध्या और रेगिस्तानी जीवन के अनूठे अनुभव को और अधिक आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि पर्यटकों का ठहराव समय बढ़ सके और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा पहुंचे।

तैयारियों में जुटे कारोबारी 
हर साल स्वतंत्रता दिवस के बाद जैसलमेर में सैलानियों की आवाजाही शुरू हो जाती है। इस दौरान विदेशी पर्यटकों का आगमन भी गति पकड़ता है, जबकि अक्टूबर से फरवरी तक का समय पर्यटन का मुख्य पीक सीजन रहता है। इसको ध्यान में रखते हुए होटल , गेस्ट हाउस , टैक्सी संचालक, गाइड, हस्तशिल्प व्यवसायी और लोक कलाकार अभी से अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। कई प्रमुख होटलों और रिसोर्ट्स में ऑनलाइन बुकिंग्स और अग्रिम पूछताछ का दौर भी शुरू हो चुका है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की AAP सरकार पर अवैध खनन, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और कथित सेंसरशिप को लेकर निशाना...
बारिश के बाद बांध में पानी की आवक : बहाव क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लिए चेतावनी जारी, कभी भी खुल सकते हैं बांध के गेट
एसएमएस अस्पताल में आर एम आर एस की बैठक : 2.5 करोड़ के आईटी उपकरण खरीद को मंजूरी, मरीज सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्ताव स्वीकृत
संविदा नर्सिंगकर्मियों की पीड़ा सुनने को सरकार तैयार नहीं, जूली ने कहा- आंदोलनकारियों के साथ संवाद करे सरकार
खड़गे का भाजपा पर बड़ा हमला : उत्तराखंड बना भ्रष्टाचार और बेईमानी का अड्डा, देवभूमि को तबाह करने वालों को सत्ता से उखाड़ फेंको 
महात्मा गांधी अस्पताल : 4 साल की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट, दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को मिली नई जिंदगी
‘जो सीखेगा, वही जीतेगा’... IIT दिल्ली के युवाओं को PM मोदी का मंत्र, AI से क्वांटम कंप्यूटिंग तक अवसरों की भरमार