सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लूएंसर अनीता ने खाया जहर, फेसबुक पर लिखा भावुक पोस्ट  

राजस्थानी संस्कृति पर बनाए वीडियो के बाद ट्रोलिंग 

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लूएंसर अनीता ने खाया जहर, फेसबुक पर लिखा भावुक पोस्ट  
सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही ट्रोलिंग और धमकियों से तंग आकर जैसलमेर जिले के लाठी कस्बे की मूल निवासी और वर्तमान में जोधपुर रह रही प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता विश्नोई ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने बुधवार सुबह जोधपुर स्थित अपने आवास पर जहर खा लिया।

जैसलमेर। सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही ट्रोलिंग और धमकियों से तंग आकर जैसलमेर जिले के लाठी कस्बे की मूल निवासी और वर्तमान में जोधपुर रह रही प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता विश्नोई ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने बुधवार सुबह जोधपुर स्थित अपने आवास पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। खौफनाक कदम उठाने से करीब 5 घंटे पहले अनीता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक बेहद भावुक और चेतावनी भरा पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था कि "आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी।" इस पोस्ट को देखने के बाद जब तक परिजन सतर्क होते और घर पहुंचते, तब तक अनीता जहर का सेवन कर चुकी थीं। यह पूरी घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी (बालाजी फार्म हाउस) की है।

राजस्थानी संस्कृति पर बनाए वीडियो के बाद ट्रोलिंग 
अनीता के पति दीनाराम ने बताया कि पत्नी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और राजस्थान की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता से जुड़े वीडियो बनाती हैं। कुछ समय पहले अनीता ने महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा को लेकर एक वीडियो बनाया था, जिसके बाद से ही कुछ अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने उन्हें जानबूझकर टारगेट करना शुरू कर दिया। पति का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ इन्फ्लुएंसर्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे थे और वॉट्सएप मैसेज के जरिए सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकियां भी दे रहे थे।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले
मिस राजस्थान ब्यूटी पेजेंट के टैलेंट राउंड का आयोजन। आयोजकों योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि 6500 प्रतिभागियों...
मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार