आर्मी अफसरों की गाड़ी हादसे का शिकार : मेजर ने गंवाई जान, दो लेफ्टिनेंट गंभीर घायल

डयूटी पूरी कर लौट रहे थे आर्मी स्टेशन

आर्मी अफसरों की गाड़ी हादसे का शिकार : मेजर ने गंवाई जान, दो लेफ्टिनेंट गंभीर घायल
शहर के पास थईयात आर्मी एरिया के निकट गुरुवार देर रात सेना की टाटा सफारी ऊंट से टकराकर बेकाबू हो गई और कई बार पलटते हुए करीब 100 मीटर तक घिसट गई। हादसे में 26 वर्षीय मेजर हमजा आरिफ की मौत हो गई, जबकि लेफ्टिनेंट आयुष्मान और अभिनव राठौड़ गंभीर घायल हैं। पुलिस और मिलिट्री पुलिस संयुक्त जांच कर रही हैं।

जैसलमेर। शहर के समीप गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में सेना के मेजर की मौत हो गई, वहीं दो लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब सेना की टाटा सफारी अचानक सड़क पर आए ऊंट से टकराकर बेकाबू होकर चार से पांच बार पलटी मारते हुए करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। सदर थाना के एएसआई जगदीश चारण ने बताया कि हादसा शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर थईयात आर्मी एरिया के निकट गुरुवार रात करीब 12:30 बजे हुआ। मेजर हमजा आरिफ (26) अपने दो साथी अधिकारियों के साथ ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक ऊंट वाहन के सामने आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही सेना और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों अधिकारियों को थईयात स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मेजर हमजा को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ का उपचार जारी है। 

एक माह पहले हुई शादी
 बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश निवासी मेजर हमजा की महज एक माह पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद सेना और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की जांच सिविल पुलिस और मिलिट्री पुलिस संयुक्त रूप से कर रही हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद   राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
राजस्थान में करीब 5,500 मदरसा पैरा टीचर्स और शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद जारी। 2022 के संविदा नियमों के...
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद
राजस्थान नगर निकाय चुनाव : 7 निगमों में डिप्टी मेयर, 47 परिषदों में उपसभापति और 251 नगरपालिकाओं में चुने जाएंगे उपाध्यक्ष
अक्षरा नेगी बनीं नेशनल ब्यूटी पेजेंट मिस उर्वशी-2026 की विजेता, आत्मविश्वास और शानदार स्टेज प्रेजेंस से निर्णायकों को किया प्रभावित
अयोध्या में चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को बचाने की चल रही कार्रवाई : आरोपियों के खिलाफ अब तक चार्जशीट भी नहीं हुई दाखिल, जयराम बोले- चढ़ावा चोरी के सरगनाओं को कौन और क्यों बचा रहा?
जयपुर के 18 निकायों में भाजपा का 12 और कांग्रेस का 6 में बना बोर्ड, शाहपुरा नगर परिषद में एक वोट से जीती भाजपा