फिल्मी अंदाज में घर में लूट : बजुर्ग महिला को बनाया बंधक, पुलिस ने तीन घंटे में 5 बदमाश दबोचे

लूटे गए माल की बरामदगी के प्रयास जारी

फिल्मी अंदाज में घर में लूट : बजुर्ग महिला को बनाया बंधक, पुलिस ने तीन घंटे में 5 बदमाश दबोचे

शहर के सिंघवी पाड़ा में रविवार दोपहर फैंसी स्टोर संचालक नवल भाटिया के घर में घुसकर बुजुर्ग पत्नी को बंधक बनाकर दी गई लूट की वारदात का पुलिस ने तीन घण्टे के अंदर खुलासा कर दिया है। वारदात के तार घर के ही एक करीबी सूत्र से जुड़े होने की आशंका है।

जैसलमेर। शहर के सिंघवी पाड़ा में रविवार दोपहर फैंसी स्टोर संचालक नवल भाटिया के घर में घुसकर बुजुर्ग पत्नी को बंधक बनाकर दी गई लूट की वारदात का पुलिस ने तीन घण्टे के अंदर खुलासा कर दिया है। वारदात के तार घर के ही एक करीबी सूत्र से जुड़े होने की आशंका है। वारदात को अंजाम देने के पीछे घर में लंबे समय से सफाई का काम करने वाली एक महिला और उसके सहयोगियों का हाथ होने का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि कामवाली के प्रेमी और दो अन्य युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकादी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे जब नवल भाटिया की पत्नी छत से नीचे उतरी तो पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। विरोध करने पर उनके मुंह पर टेप चिपका दी और उन्हें बंधक बना लिया गया। शातिर लुटेरों ने करीब एक घंटे तक पूरे घर की अलमारियों को खंगाला और कीमती जेवरात व नकदी समेट ली। जाते समय बदमाशों ने महिला का चश्मा भी उतारकर फेंक दिया, जिससे वे उनका हुलिया न पहचान सकें। 

घरेलू सफाईकर्मी ने रची साजिश
सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर सभी पांचों आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने बदमाशों को जैसलमेर से जोधपुर की ओर अलग अलग निजी बसों में भागते समय पकड़ा है। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। यह महिला घर में सफाई का काम कर चुकी है और उसने ही घर की पूरी रेकी और जानकारी बदमाशों को उपलब्ध कराई थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और लूटे गए माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जूली ने उठाए सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- विधानसभा में बम की धमकी से कानून व्यवस्था का इकबाल खत्म जूली ने उठाए सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- विधानसभा में बम की धमकी से कानून व्यवस्था का इकबाल खत्म
विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जूली ने सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। अपने...
राजस्थान विधानसभा और हाई कोर्ट को धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
विश्व विरासत दिवस पर खास तोहफा : 18 अप्रैल को 30 से अधिक स्मारकों में फ्री एंट्री, पर्यटकों का होगा पारंपरिक स्वागत
कोटा के बैंकों में पड़े 60 करोड़ का धणी धोरी नहीं
पिता की बूढ़ी आखों में आई चमक आंसुओं में बह गई
अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना : 1857 की क्रांति का उल्लेख करते हुए केंद्र की आ​र्थिक नीतियों पर बोला हमला, मेरठ से होगी ‘आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन’ की शुरुआत, 
वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव