पत्नी व दो मासूम बच्चों की गला काट कर हत्या, पति से पूछताछ जारी
रोने लगा और मर्डर करना कबूल कर लिया
दासपा गांव में पति ने पत्नी व दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से गला काट हत्या कर दी। तीनों के शव चारपाई पर पड़े हुए थे और दीवार और आंगन में खून ही खून फैला हुआ था। आरोपी पति ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।
भीनमाल। दासपा गांव में पति ने पत्नी व दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से गला काट हत्या कर दी। तीनों के शव चारपाई पर पड़े हुए थे और दीवार और आंगन में खून ही खून फैला हुआ था। आरोपी पति ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। थानाधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित मय जाब्ता टीम ने मौके पर पहुंच आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है।
चारपाई पर पड़े थे शव : थानाधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे मंगलाराम (40) पुत्र पदमाराम पुरोहित ने मर्डर की सूचना दी थी। मंगलाराम ने कहा था कि किसी ने उसकी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंचे तो विवाहिता दाड़मी देवी (39) और उसकी बेटी नीकू (10) व बेटा हितेश (7) के शव चारपाई पर पड़े हुए थे। मामला भीनमाल थाना क्षेत्र के गांव दासपा में बुधवार रात करीब 11 बजे का है।
दादा के साथ सो रहा था एक बेटा : घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मंगलाराम की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। मंगलाराम के तीन लड़के और एक लड़की है। मंगलाराम का बड़ा बेटा गोपाल (18) आंध्रप्रदेश में काम करता है, जबकि एक बेटा मुकेश (12) घटना की रात अपने दादा के साथ दूसरे घर में सो रहा था।
गला काटा, खून के छींटे दीवार पर लगे : तीनों की गला काट कर हत्या की गई थी। हत्या इतनी बेदर्दी से की गई थी कि खून के छींटे दीवार तक लगे हुए थे। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं। मंगलाराम के हाथों पर खून के छींटे लगे हुए थे। ऐसे में पुलिस ने मंगलाराम से सख्ती से पूछताछ की तो वो रोने लगा और मर्डर करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Comment List