दहीखेड़ा फव्वारा सर्किल की अतिक्रमण व गंदगी से बिगड़ी तस्वीर : बने जाम के हालात, गंदगी के ढेर से राहगीर परेशान
अतिक्रमण होने के कारण गाड़ियों के आने-जाने में परेशानी होती
खानपुर। खानपुर कस्बे के अंदर सौंदर्यता बढ़ाने के लिए एक फव्वारा सर्कल बनाया गया था, जिसकी अभी कोई सुंदरता नजर नहीं आ रही है। फव्वारा सर्कल दहीखेड़ा चौराहे की शान है यदि बाहर से भी कोई व्यक्ति आता है तो वह यही पूछता है कि फंव्वारा सर्कल कहां पर है और इसी सर्कल के पते से किसी व्यक्ति के घर का पता लगता है लेकिन आज यह सर्कल ही ट्रैफिक जाम में फंसा हुआ है इसके आसपास अतिक्रमण हो रहा है। अतिक्रमण होने के कारण गाड़ियों के आने जाने में परेशानी होती है और आम व्यक्ति को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी भी अचानक सर्किल से कोई भी वाहन राहगीरों के सामने आ जाता है जिससे दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। वहीं फव्वारा सर्किल के अंदर व आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए है जिससे राहगीरों को दुर्गंध से निकलना दुश्वार हो रहा है।
खानपुर में कस्बे के अंदर फव्वारा सर्कल खानपुर की शान के लिए लगाया था जो की प्राकृतिक सुंदरता को दिखाता है लेकिन इस पर अतिक्रमण व ट्रैफिक जाम रहते हैं प्रशासन से गुजारिश हे की इसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
- अभिनव राजावत, कस्बेवासी
कस्बे के अंदर दहीखेड़ा चौराहे पर एक ही सर्किल है, यह अतिक्रमण से ढका हुआ है। आमने-सामने आने वाले वाहनों को दिखाई नहीं देता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
- शुभम नागर, कस्बेवासी
फंव्वारा सर्किल को पूर्व में दहीखेड़ा चौराहा बोला जाता था, यह खानपुर से दहीखेड़ा जाने का एक पुराना रास्ता है, जो की सर्कल के नाम से ही जाना जाता है, आजकल फल फ्रूट के ठेले वालों ने इस सर्किल पर अतिक्रमण कर लिया है।
- विपिन गौतम, कस्बेवासी
खानपुर अब नगर पालिका बन चुकी है तो नगर पालिका का असर तो दिखाना जरूरी है, अभी खानपुर नगर पालिका जैसा नहीं लग रहा है, हालांकि सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है लेकिन अतिक्रमण अभी वही है।
- इंद्रराज मीणा, कस्बेवासी
जैसे खानपुर में नगर पालिका हो चुकी है और अतिक्रमण लगभग हटाना भी शुरू हो गया है तो हमारा सर्किल का अतिक्रमण भी हटना चाहिए सरकार से गुजारिश है कि हमारे सर्कल के आसपास का अतिक्रमण हटाना चाहिए व सफाई व्यवस्था बनी रहे।
- ब्रजेश नागर, कस्बेवासी
फव्वारा चौराहा जो एक सौंदर्य का प्रतीक है इसके अंदर कचरे के ढेर लगे हुए हैं दुर्गंध से राहगीरों को परेशानी हो रही है।
- राहुल मीणा, कस्बेवासी
फव्वारा सर्किल का अतिक्रमण तुरंत हटा दिया जाएगा और सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से बनी रहेगी ।
- पुखराज मीणा नगर पालिका आयुक्त खानपुर

Comment List