असर खबर का : गंगधार किले व रानी महल जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख स्वीकृत, जानें पूरा मामला

राशि स्वीकृत होने पर ग्रामीणों में हर्ष

असर खबर का : गंगधार किले व रानी महल जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख स्वीकृत, जानें पूरा मामला

दैनिक नवज्योति ने ऐतिहासिक धरोहरों के रखरखाव को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए थे।

चौमहला। चौमहला ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के आवंटन में से गंगधार कस्बे में स्थित रानी महल व प्राचीन किला एवं इसमें स्थित देवल माता मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। सरकार द्वारा प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर के लिए राशि स्वीकृत करने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है,दैनिक नवज्योति द्वारा समय समय पर इन ऐतिहासिक इमारतों के रख रखाव को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए थे।

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत रानी महल अब पुराना तहसील भवन के जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रुपए तथा राजा का किला एवं देवलमाता मंदिर के लिए 40 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है साथ ही विभाग द्वारा ग्राम पंचायत रोझाना में सागर तालाब जीर्णोद्धार एवं छतरियों के निर्माण के लिए 48 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। 

स्थानीय नागरिकों द्वारा जिला कलेक्टर को कई बार पत्र लिखकर ऐतिहासिक धरोहर की मरम्मत की मांग की थी,जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा कुछ माह पूर्व परिवार सहित महालक्ष्मी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा आरती की थी तथा आसपास नदी, पुष्प वाटिका के सौंदर्य को निहारा था, इसके पश्चात जर्जर हो चुके पुराने तहसील भवन व पुरासम्पदा गंगधार गढ़ किले और, जल सागर बड़ा तालाब जेताखेड़ी , आसपास की बनी ऐतिहासिक प्राचीन छतरियों का अवलोकन किया व इनके बारे में जानकारियां ली थी। जिनके संरक्षण व जीर्णोद्धार के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे तथा इन प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग में शामिल करने के लिए विभाग को पत्र लिखने की बात भी कही थी। सरकार द्वारा राशि स्वीकृत करने पर पूर्व सरपंच राजेश नीमा,दशरथ पांडे,मथुरेश शर्मा,दिलीप मोरी,मनीष मिश्रा ने मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक कालूराम मेघवाल,जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ का आभार प्रकट किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ