असर खबर का : खानपुर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, शौचालय सुविधा से मिली राहत

अधिशासी अधिकारी का किया आभार व्यक्त

असर खबर का : खानपुर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, शौचालय सुविधा से मिली राहत
लोगों ने कहा सार्वजनिक शौचालय की उपलब्धता से उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हुई।

खानपुर। झालावाड़ रोड स्थित क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय हटाए जाने के बाद व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई थी। मामले को 31 मई को नवज्योति टीम ने प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शौचालय सुविधा पुनः उपलब्ध करा दी है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार शौचालय हटने के बाद क्षेत्र में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी, जिससे विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मानसून के मौसम को देखते हुए यह समस्या और भी गंभीर हो गई थी। समस्या सामने आने के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्म कुमार मीणा ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए। 

उनके निर्देशों पर नगर पालिका प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कर आमजन को राहत प्रदान की। शौचालय सुविधा बहाल होने से स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में संतोष का माहौल है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा की उपलब्धता से उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो गई है। उन्होंने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए अधिशासी अधिकारी धर्म कुमार मीणा का आभार व्यक्त किया । व्यापारियों ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं पर समय पर कार्रवाई होने से लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...