बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में

चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में जागरूकता और रुचि पहले की तुलना में अधिक

बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू। प्रदेशभर में हो रहे इस चुनाव में जोधपुर एक अहम केंद्र के रूप में उभरा है, जहां 8974 अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

जोधपुर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों के निर्वाचन के लिए बुधवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। प्रदेशभर में हो रहे इस चुनाव में जोधपुर एक अहम केंद्र के रूप में उभरा है, जहां 8974 अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। इस बार का चुनाव कई मायनों में खास है, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव मतदान प्रक्रिया और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर देखा जा रहा है। पहली बार इस चुनाव में मतपत्र अखबार के साइज के रखे गए हैं, जिससे उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को समायोजित किया जा सके। कुल 234 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 57 महिला अधिवक्ता भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। यह आंकड़ा बताता है कि वकालत के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रियता और भागीदारी लगातार बढ़ रही है। चुनाव अधिकारी डॉ. सचिन आचार्य के अनुसार, 23 पदों के लिए हो रहे इस चुनाव में 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य चुने जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है और अधिवक्ताओं में उत्साह स्पष्ट नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। खासकर महिला अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने इस चुनाव को और भी जीवंत बना दिया है। कई केंद्रों पर महिला वकील समूहों में पहुंचकर मतदान करती नजर आईं, जिससे माहौल में एक सकारात्मक ऊर्जा दिखाई दी। जोधपुर को इस बार प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा वोटिंग केंद्र माना जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में अधिवक्ता वोट डाल रहे हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में जागरूकता और रुचि पहले की तुलना में अधिक दिख रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में बवंडर के साथ सैकड़ों खंभे, पेड और होर्डिंग उड़े कोटा में बवंडर के साथ सैकड़ों खंभे, पेड और होर्डिंग उड़े
सुबह से स्थाई मरम्मत में जुटी रही केईडीएल की टीमें।
राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय
71 वर्ष हुए परेश रावल : बैंक की नौकरी छोड़ थिएटर से शुरू हुआ सफर, 250 से अधिक फिल्मों में किया अभिनय
पानी और छांव के लिए यार्डों के चक्कर काट रहा धरती पुत्र
अफगानिस्तान में भयावह हादसा: शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटने से 18 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल
सोना एक हज़ार रुपए सस्ता, चांदी की कीमतें स्थिर
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल