सूने मकान को बनाया निशाना : 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी, जानें पूरा मामला
जांच एएसआई भंवराराम की तरफ से की जा रही
कमिश्नरेट में सक्रिय नकबजनों ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 15 में एक सूने मकान में सैंध लगाकर वहां से 70 हजार की नगदी के साथ सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इस बारे में अब पुलिस में मामला दर्ज।
जोधपुर। कमिश्नरेट में सक्रिय नकबजनों ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 15 में एक सूने मकान में सैंध लगाकर वहां से 70 हजार की नगदी के साथ सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इस बारे में अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। चौहाबो पुलिस ने बताया कि सेक्टर 15/106 निवासी विक्रम कुमार पुत्र लक्ष्मण गहलोत ने रिपोर्ट दी।
इसमें बताया कि 1 अपे्रल की रात को अज्ञात चोर उसके घर में घुसे और वहां अलमारी और बक्सों के ताले तोडक़र 60-70 हजार की नगदी के साथ सोने की दो अंगुठियां, एक नोज पिन, कान की झूमर जोड़ी और चांदी की तीन पायल जोड़ी, हाथी, अंगूठी आदि चोरी कर ले गए। सूचना पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने मौका मुआयना किया। जांच एएसआई भंवराराम की तरफ से की जा रही है।

Comment List