अस्पताल में जेबकतरों का गिरोह सक्रिय : फर्जी मरीज बनकर वारदात, कर्मचारी की सतर्कता से तीन दबोचे

अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े

अस्पताल में जेबकतरों का गिरोह सक्रिय : फर्जी मरीज बनकर वारदात, कर्मचारी की सतर्कता से तीन दबोचे
शहर के पावटा अस्पताल में मरीज बनकर आने वाले जेबकतरों का एक गिरोह सक्रिय होने का मामला सामने आया। डॉक्टर कक्ष के बाहर लगी लंबी कतार में कुछ युवक फर्जी पट्टी बांधकर मरीज बनकर खड़े हो गए और मौका मिलते ही जेब साफ करने की कोशिश की।

जोधपुर। शहर के पावटा अस्पताल में मरीज बनकर आने वाले जेबकतरों का एक गिरोह सक्रिय होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह डॉक्टर कक्ष के बाहर लगी लंबी कतार में कुछ युवक फर्जी पट्टी बांधकर मरीज बनकर खड़े हो गए और मौका मिलते ही जेब साफ करने की कोशिश की। घटना के दौरान एक जेबकतरे ने अस्पताल के ही एक कर्मचारी की जेब में हाथ डाल दिया, लेकिन कर्मचारी की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर उसके अन्य साथी उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगे और खुद को मरीज बताने लगे, लेकिन पूछताछ के दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मदद से तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने मामले पर स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए कहा कि भारी भीड़ के कारण हर व्यक्ति की निगरानी करना मुश्किल है। हालांकि, मौजूद सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति को लेकर भी सवाल उठे, क्योंकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई। आमजन में आक्रोश अस्पताल आने वाले मरीज और उनके परिजन पहले से ही बीमारी से परेशान रहते हैं, ऐसे में चोरी जैसी घटनाएं उनकी परेशानी को और बढ़ा रही हैं। लोगों ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस