प्रमोशन के लिए दौड़ लगाते एएसआई को आया हार्ट अटैक : हुई मौत, 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के बाद बिगड़ी तबीयत

सीने में अचानक दर्द उठा

प्रमोशन के लिए दौड़ लगाते एएसआई को आया हार्ट अटैक : हुई मौत, 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के बाद बिगड़ी तबीयत
खाकी वर्दी में पदोन्नति पाने का सपना लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा देने पहुंचे एएसआई की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

जोधपुर। खाकी वर्दी में पदोन्नति पाने का सपना लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा देने पहुंचे एएसआई की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बाड़मेर जिले के नेतराड़ गांव निवासी दुगार्राम (50) सब-इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के लिए मंडोर स्थित राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (आरपीटीसी) में परीक्षा देने पहुंचे थे। दो किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के बाद उनके सीने में अचानक दर्द उठा।

उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार दुगार्राम शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे थे। यहां सब-इंस्पेक्टर  पद पर पदोन्नति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही थी। दुगार्राम ने दो किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली थी। इसके बाद उन्हें शारीरिक परीक्षा के अन्य चरणों में शामिल होना था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें पास के निजी चंद्र मंगल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्साकर्मियों ने उन्हें सीपीआर दिया। इसके बाद कुछ समय के लिए उनकी नब्ज वापस लौट आई, लेकिन कुछ देर बाद फिर बंद हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर भूस्खलन : पहाड़ से गिरे पत्थरों के कारण रास्ता अवरुद्ध, यात्रा रोकी केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर भूस्खलन : पहाड़ से गिरे पत्थरों के कारण रास्ता अवरुद्ध, यात्रा रोकी
धाम के पैदल मार्ग पर शनिवार सुबह चीड़वासा में भूस्खलन से पहाड़ के पत्थर और मलबा गिरने के कारण रास्ता...
ज्ञानेश कुमार के बचाव में सरकार ने की दिल्ली की नाकाबंदी : टीकाराम जूली
स्वस्थ मन, सशक्त समाज की आधारशिला
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे : रील के मायाजाल में खोता बचपन, मोबाइल की गिरफ्त में किशोरों और युवाओं का मन
भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज, शाई होप के शतक से वेस्ट इंडीज 6 विकेट से जीती
प्रदर्शन से पहले दिल्ली की घेराबंदी : विमान में पुलिस का एक्शन, CJP के दीपके, रांका और सौरभ दास हिरासत में; सड़कों पर लगाई कीलें
दुनिया में जंग, जयपुर में संग : गुड़ियों के इस संसार में कोई देश दुश्मन नहीं, अमेरिका-ईरान में टकराव और भारत-तुर्की में कश्मीर पर मतभेद