दिनदहाड़े हमला, रॉयल्टी नाका बना गैंग वार का अड्डा : 10-12 हमलावर, लाठी-सरिया से हमला, पुलिस की पकड़ से बाहर आरोपी

पुलिस ने जांच शुरू कर दी

दिनदहाड़े हमला, रॉयल्टी नाका बना गैंग वार का अड्डा : 10-12 हमलावर, लाठी-सरिया से हमला, पुलिस की पकड़ से बाहर आरोपी

जोधपुर के राजीव गांधी नगर क्षेत्र में सागर खां पर 10-12 लोगों ने लाठी-सरियों से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया और वाहन तोड़ा। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे।

जोधपुर। शहर के बाहरी क्षेत्र राजीव गांधी नगर स्थित रॉयल्टी नाका के पास युवक पर हुए जानलेवा हमले ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घंटियाला निवासी सागर खां पर 7 अप्रैल की शाम करीब 10-12 लोगों ने मिलकर लाठियों, सरियों और पत्थरों से हमला किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसकी गाड़ी भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी गई। पीड़ित ने रिपोर्ट में सेठू खां, अजीज खां, पप्पू खां सहित अन्य को नामजद किया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रॉयल्टी नाका क्षेत्र में आए दिन ऐसे झगड़े होते हैं, लेकिन पुलिस की गश्त और निगरानी पर्याप्त नहीं है। इसी तरह एक अन्य मामले में थोरियों की ढाणी पाल निवासी मगनाराम ने भी कई लोगों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं दर्शाती हैं कि शहर के बाहरी इलाकों में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन असली चुनौती आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में कानून का भय कायम करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल