जोधपुर में हवाला का बड़ा खुलासा : 77.80 लाख कैश बरामद, अहमदाबाद के कारोबारी समेत 4 गिरफ्तार

फ्लैट में चल रहा था कारोबार 

जोधपुर में हवाला का बड़ा खुलासा : 77.80 लाख कैश बरामद, अहमदाबाद के कारोबारी समेत 4 गिरफ्तार

पुलिस ने हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 77.80 लाख रुपए नकद जब्त किए। पश्चिम जिला डीएसटी और सरदारपुरा थाना पुलिस ने सी रोड स्थित फ्लैट पर छापा मारकर अहमदाबाद निवासी दिनेश जायसवाल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जोधपुर। शहर में हवाला नेटवर्क के खिलाफ  बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 77.80 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की पश्चिम जिला डीएसटी टीम और सरदारपुरा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अहमदाबाद के कारोबारी समेत 4आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सी रोड स्थित एक फ्लैट पर की गई, जहां हवाला का लेनदेन संचालित किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी दिनेश जायसवाल निवासी अहमदाबाद गत साढ़े तीन माह से सरदारपुरा क्षेत्र में किराए का फ्लैट लेकर रह रहा था। उसी फ्लैट में वह  आरके फाइनेंस नाम से गतिविधियां चला रहा था। कैश के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रकम बरामदगी की सूचना आयकर विभाग को दे दी है। प्रारंभिक पूछताछ में हवाला नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

 फ्लैट में चल रहा था कारोबार :

डीएसटी इंचार्ज महेंद्र को सूचना मिली कि सी रोड स्थित फ्लैट में हवाला के जरिए बड़ी रकम का लेनदेन हो रहा है। टीम ने तत्काल योजना बनाकर फ्लैट पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 77.80 लाख रुपए नकद बरामद हुए। मौके से पुलिस ने  दिनेश जायसवाल  निवासी अहमदाबाद , कथित संचालक अब्दुल रहमान निवासी पीपाड़ शहर, जोधपुर ग्रामीण, दीपक पटेल  निवासी मोगड़ा, शिवम शर्मा  निवासी कुड़ी भगतासनी, जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत