ऑनलाइन निवेश के नाम पर 13 लाख की ठगी : पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच की शुरू, जानें पूरा मामला 

इससे पहले भी दो तीन प्रकरण इसी तरह के सामने आए 

ऑनलाइन निवेश के नाम पर 13 लाख की ठगी : पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच की शुरू, जानें पूरा मामला 

जोधपुर के केरू क्षेत्र में एक व्यक्ति से ऑनलाइन स्कीम के नाम पर 13.28 लाख रुपए की ठगी का मामला। पीड़ित की शिकायत पर एटीएस जयपुर ने राजीव गांधी नगर थाने को रिपोर्ट भेजी, जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू। पुलिस ने पीड़ित को बयान के लिए बुलाया।

जोधपुर। शहर के केरू क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ में गत साल दिसम्बर में 13.28 लाख का फ्रॉड हो गया। उसने ऑनलाइन शिकायत दी थी। बाद में पता लगा कि उसके द्वारा ऑनलाइन एक स्कीम में पैसा लगाया गया था। साइबर फ्रॉड के शिकार की ऑन लाइन शिकायत पर एटीएस जयपुर की तरफ से संबंधित थाना राजीव गांधी नगर में रिपोर्ट भेजी गई। इस पर पुलिस ने जीरो नंबर की एफआईआर पर अब जांच आरंभ की है। इससे पहले भी तीन प्रकरण सामने आ रखे है। थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि केरू निवासी झूमरराम चौधरी के साथ गत साल दिसम्बर को यह फ्रॉड हुआ था। उसने किसी स्कीम के झांसे में आकर ऑनलाइन रकम को जमा करवाया था।

रिपोर्ट में उसने 13 लाख 28 हजार 922 रूपए का फ्रॉड होना बताया है। उसके द्वारा ऑनलाइन शिकायत दिए जाने के साथ रिपोर्ट जयपुर भेजी गई थी। जयपुर एटीएस की तरफ से अब संबंधित थाने में रिपोर्ट भेजी गई है। पीड़ित को बुलाया गया है, उसके बयान लिए जाने है। थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि इससे पहले भी दो तीन प्रकरण इसी तरह के सामने आए है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन, छोड़ा TMC का दामन, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन, छोड़ा TMC का दामन, राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में सदस्यता...
हमसे खरीदें तेल या होर्मुज पर करें कब्जा: जिनके पास तेल की कमी है, वे होर्मुज जाकर खुद ले लें, ब्रिटेन को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की दो टूक
RBSE 12th Board Result 2026 : दीपिका रांकावत ने 99.80% अंक हासिल कर राज्य में किया टॉप, रोज 10 घंटे पढ़ाई से हासिल की सफलता
रघुनंदन त्रिवेदी की स्मृति में सजेगा ‘कथा कहन’: जयपुर में 3 से 5 अप्रैल तक साहित्यिक संगम
500 प्रतिभागियों ने ‘मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026’ ऑडिशन में दिखाया दम
नांदड़ी में शराब दुकान के विरोध में धरना, ज्ञापन के बाद मिला स्थान परिवर्तन का आश्वासन
राजस्थान में बढ़े घातक सड़क हादसे : एक साल में 45 प्रतिशत की वृद्धि, जागरूकता अभियान से दुर्घटनाएँ कम करने की तैयारी