जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय : नवनियुक्त डीन प्रोफ़ेसर डॉ.अमन सिंह सिसोदिया का अभिनन्दन, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श

नियमों और मानदंडों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी गंभीर मंथन

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय : नवनियुक्त डीन प्रोफ़ेसर डॉ.अमन सिंह सिसोदिया का अभिनन्दन, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के नवनियुक्त डीन प्रोफ़ेसर अमन सिंह सिसोदिया का राजस्थान स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ अभिनंदन। इस अवसर पर आयोजित बैठक में शिक्षक शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श।

जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के नवनियुक्त डीन प्रोफ़ेसर (डॉ) अमन सिंह सिसोदिया का राजस्थान स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में शिक्षक शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से शोध गतिविधियों को सुदृढ़ करने, शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों की वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के नियमों और मानदंडों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी गंभीर मंथन हुआ।

महासंघ के पदाधिकारियों ने डॉ सिसोदिया के नेतृत्व में विभाग के विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय में शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों डॉ राकेश कड़ेला (कोषाध्यक्ष), डॉ ललित कुमार सैन (संभाग अध्यक्ष), डॉ सूरजपाल सिंह भाटी (जिला अध्यक्ष) तथा डॉ किशन लाल (प्रतिनिधि) ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की।

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना: कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में मनरेगा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, वीबी-जयराम-जी योजना लागू नहीं को लेकर उठाए सवाल मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना: कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में मनरेगा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, वीबी-जयराम-जी योजना लागू नहीं को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों मजदूरों...
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार का दावा: अमेरिका, ईरान के बीच वार्ता की मध्यस्थता करने के लिए तैयार है पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की भी हो सकते हैं शामिल
टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिए निर्देश
राजस्थान कैडर की IAS नेहा गिरी सेंट्रल डेप्यूटेशन पर रिलीव, अल्पसंख्यक मंत्रालय में निदेशक नियुक्त
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय : नवनियुक्त डीन प्रोफ़ेसर डॉ.अमन सिंह सिसोदिया का अभिनन्दन, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श
सैलरी क्रेडिट होने से लेकर ATM से पैसे निकालने तक...01 अप्रैल 2026 से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा ये असर, पढ़ें किन-किन नियमों में हुआ बदलाव ?
साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा का थावे स्टेशन तक संचालन की अवधि में अस्थाई विस्तार, जानें कारण