जोधपुर में ‘मन की बात’ को लेकर दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों संग आमजन ने सुना कार्यक्रम

जोधपुर में 'मन की बात': मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम का संबोधन

जोधपुर में ‘मन की बात’ को लेकर दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों संग आमजन ने सुना कार्यक्रम

जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा गया। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के विचारों को सुना। मंत्रियों ने इसे समाज को जोड़ने और सकारात्मक बदलाव लाने वाला एक सशक्त माध्यम बताया।

जोधपुर। नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को लेकर रविवार को जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कार्यक्रम को सुना।लूणी विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने आमजन और कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है। कुड़ी मंडल की ओर से कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

वहीं, उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई ने भी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात’देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का माध्यम बन चुका है।शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर भी मंत्री केके बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें जनहित में महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के दौरान सभी स्थानों पर देशभक्ति और जनभागीदारी का माहौल देखने को मिला।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल