विद्यालय में फर्नीचर वितरण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन, शिक्षा सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

रोटरी क्लब के सदस्यों ने लूनी पंचायत के गांव सतलाना स्थित विद्यालय का दौरा

विद्यालय में फर्नीचर वितरण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन, शिक्षा सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

जोधपुर के रोटरी क्लब के सदस्यों ने लूनी पंचायत के गांव सतलाना स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर फर्नीचर वितरण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन

जोधपुर। जोधपुर के रोटरी क्लब के सदस्यों ने लूनी पंचायत के गांव सतलाना स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर फर्नीचर वितरण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के लिए बेहतर और सुविधाजनक शिक्षण वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम के दौरान रो. अनिल जैन एवं श्रीमती राजेश जैन द्वारा 200 छात्राओं के लिए 100 सेट डेस्क-बेंच का उदार योगदान दिया गया, जिससे विद्यालय में बैठने की व्यवस्था सुदृढ़ हुई।

क्लब ने इस सहयोग को शिक्षा सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब ने बालिका छात्रों के शौचालयों के नवीनीकरण और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया। अध्यक्ष मधु संदानी के नेतृत्व में अनिल भंडारी, विनोद भाटिया, मधु भंडारी, आशा उत्तमचंदानी और दीपा लोहीया सहित कई सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या मानिला गहलोत ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी पढ़ाई में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव