सहेली की मौत की खबर सुन दूसरी ने भी त्याग दिए प्राण, एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार
सैकड़ों लोग इस संयोग और दोस्ती को देख भावुक
दो अर्थियां एक साथ उठीं और दोनों सहेलियों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया। श्मशान घाट में मौजूद सैकड़ों लोग इस संयोग और दोस्ती को देख भावुक हो गए। मामला पाली जिले के तखतगढ़ का है, जहां सालों पुरानी दो सहेलियों ने मिसाल कायम कर मौत के बाद भी अपनी दोस्ती को टूटने नहीं दिया।
जोधपुर। जिले के गोगरा रोड श्मशान घाट पर शनिवार की दोपहर एक दुर्लभ मंजर देखने को मिला, जहां दो अर्थियां एक साथ उठीं और दोनों सहेलियों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया।
श्मशान घाट में मौजूद सैकड़ों लोग इस संयोग और दोस्ती को देख भावुक हो गए। मामला पाली जिले के तखतगढ़ का है, जहां सालों पुरानी दो सहेलियों ने मिसाल कायम कर मौत के बाद भी अपनी दोस्ती को टूटने नहीं दिया। जहां एक सहेली की मौत हुई, तो दूसरी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और 5 घंटे के भीतर उसने भी प्राण त्याग दिए। रविवार को एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

Comment List