टीटीई की ईमानदारी : ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सुरक्षित लौटाया, बैग में रखा लैपटॉप भी मिला सकुशल

बैग सुरक्षित रूप से यात्री के रिश्तेदार को फुलेरा में सौंप दिया

टीटीई की ईमानदारी : ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सुरक्षित लौटाया, बैग में रखा लैपटॉप भी मिला सकुशल

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में एक टीटीई ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए यात्री का छूटा बैग सुरक्षित लौटाकर सराहनीय उदाहरण पेश। बैग सुरक्षित रूप से यात्री के रिश्तेदार को फुलेरा में सौंप दिया गया।

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में एक टीटीई ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए यात्री का छूटा बैग सुरक्षित लौटाकर सराहनीय उदाहरण पेश किया है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 12249, शकूर बस्ती-जैसलमेर स्वर्णनगरी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री आर्जव जैन 28 मार्च को रेवाड़ी से जयपुर तक प्रथम श्रेणी के कोच संख्या एच1 में सफर कर रहे थे।

जयपुर स्टेशन पर उतरने के दौरान उनका हरे रंग का प्यूमा बैग सीट पर ही छूट गया। ड्यूटी पर तैनात टीटीई भरत सिंह को बैग मिला, जिसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए यात्री से संपर्क कर इसकी सूचना दी। इसके बाद बैग सुरक्षित रूप से यात्री के रिश्तेदार को फुलेरा में सौंप दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन विभाग का शिकंजा : 62 वाहन जब्त, 1 करोड़ से अधिक राजस्व वसूली की संभावना परिवहन विभाग का शिकंजा : 62 वाहन जब्त, 1 करोड़ से अधिक राजस्व वसूली की संभावना
व्यापक और सघन विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन संचालकों पर कड़ा शिकंजा कसा। यह कार्रवाई परिवहन एवं सड़क...
सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी : दूसरी बार मां बनीं अभिनेत्री, बेटे को दिया जन्म, बॉलीवुड जगत में खुशियों की लहर 
असर खबर का - नहर की सुरक्षा दीवारों की मरम्मत का कार्य शुरू
ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से कर रहे बात : बैठक में दोनों पक्ष ने की जरूरी मुद्दों पर चर्चा, ट्रंप बोले- अमेरिका के शांति समझौते की ज्यादातर शर्तो पर ईरान सहमत
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी : देश में 1100 से ज्यादा फर्जी धमकियां देने वाला गिरफ्तार, स्कूलों, हाईकोर्ट और सरकारी कार्यालयों को दी थी बम से उड़ाने की धमकी
विदेशी फोटोग्राफर के 'गुलाबी हाथी' फोटोशूट को लेकर विवाद : वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स बोले- यह वन्यजीवों के साथ अनुचित व्यवहार
नॉर्दर्न इंडिया पोलो चैंपियनशिप : जिंदल पैंथर की रोमांचक जीत, जयपुर अचीवर्स को दी शिकस्त