बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग से बचाव के बताए उपाय

छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी बताया

बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग से बचाव के बताए उपाय

बालिकाओं की सुरक्षा एव विधिक जागरूकता, डिजिटल सुरक्षा बारे में जानकारी दी गई 3 दिन महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल नागोरी गेट जोधपुर बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जोधपुर। महिला अधिकारिता द्वारा संचालित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से प्रबंधक अनु रांकावत एवं मनो-सामाजिक परामर्शदाता जागृति कल्ला व सामाजिक परामर्श दाता गीता बिश्नोई द्वारा पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह(6 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026) बालिकाओं की सुरक्षा एव विधिक जागरूकता, डिजिटल सुरक्षा बारे में जानकारी दी गई 3 दिन महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल नागोरी गेट जोधपुर बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, विधिक (कानूनी) सुरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

टीम ने बालिकाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग से बचाव के उपाय बताए तथा यह भी समझाया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन या कानूनी समस्या होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। साइबर अपराध की स्थिति में टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई। साथिया महिला सुरक्षा सलाह केंद्र, वन स्टॉप सेंटर एवं महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में कुल 50 स्टाफ एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे पर आपत्तिजनक टिप्पणी से गरमाई सियासत : यह लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ, सैलजा ने कहा- यह दलित नेता का अपमान खड़गे पर आपत्तिजनक टिप्पणी से गरमाई सियासत : यह लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ, सैलजा ने कहा- यह दलित नेता का अपमान
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की खड़गे पर टिप्पणी को दलित समाज व लोकतांत्रिक...
राम जल सेतु लिंक परियोजना के कार्य समयावधि में हो पूरे : भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश, कहा- सिंचाई के लिए उपलब्ध होगा पर्याप्त जल
परिवहन विभाग की बकाया कर वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती : टैक्स जमा नहीं कराने वाली बसों से होगी वसूली, फ्लाइंग स्क्वॉड को बसों को जब्त करने के निर्देश
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सकों के लिए विदाई-समारोह : विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं, शिक्षक और अधिकारियों ने लिया भाग
ईरान के साथ समझौता अमेरिका की बड़ी जीत : ट्रंप और हमारी सेना ने बनाया संभव, लेविट ने कहा- 38 दिनों में ही मुख्य सैन्य उद्देश्यों को किया हासिल
जेट स्ट्रीम में बदलाव से बदला मौसम : अप्रैल में लोगों को ठंडक का अहसास, 6 साल का टूटा रिकॉर्ड
ट्रंप की चेतावनी : ईरान को हथियारों की आपूर्ति करने पर वाले देशों पर लागू करेंगे 50 प्रतिशत टैरिफ, कहा- किसी को नहीं मिलेगी कोई छूट