मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान के जादूगरों की महत्वपूर्ण बैठक, जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय जादूगर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

जोधपुर में जादूगरों की कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्णय

मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान के जादूगरों की महत्वपूर्ण बैठक, जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय जादूगर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान के जोधपुर संभाग के जादूगरों की एक महत्वपूर्ण बैठक संरक्षक जादूगर ग्रेट मायावी जूनियर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जादू कला के विकास और जादूगरों के हितों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।

जोधपुर। मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान के जोधपुर संभाग के जादूगरों की एक महत्वपूर्ण बैठक संरक्षक जादूगर ग्रेट मायावी जूनियर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जादू कला के विकास और जादूगरों के हितों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में राजस्थान में जादूगर भवन के निर्माण जादू को एक मान्यता प्राप्त कला का दर्जा दिलाने तथा जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय जादूगर सम्मेलन आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवीशंकर शर्मा ने संगठन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए भविष्य की कार्ययोजना से अवगत कराया। जोधपुर संभाग के अध्यक्ष जादूगर आर.पी. अरोड़ा “प्रशांत” ने बताया कि प्रदेशभर के जादूगरों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से इस एसोसिएशन का गठन किया गया है। साथ ही, जोधपुर में जादूगरों की कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर अरोड़ा कॉलेज स्थित इंटरनेशनल मैजिक क्लब के कार्यालय में राजेंद्र मायावी जूनियर एवं देवीशंकर शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में जादूगर आर.पी. अरोड़ा प्रशांत, जादूगर पल्लव अरोड़ा, जादूगर अंजनी कुमार, जादूगर विनोद कौशिक, जादूगर घनश्याम चौधरी, जादूगर अजय शर्मा, जादूगर पी.सी. चौहान, जादूगर जगदीश व्यास, जादूगर अशोक जांगिड़, जादूगर देवीशंकर शर्मा, जादूगर अक्षय, मायावी जूनियर, जादूगर राजकुमार, जादूगर सूरज और जादूगर हर्षित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के साथ समझौता अमेरिका की बड़ी जीत : ट्रंप और हमारी सेना ने बनाया संभव, लेविट ने कहा- 38 दिनों में ही मुख्य सैन्य उद्देश्यों को किया हासिल ईरान के साथ समझौता अमेरिका की बड़ी जीत : ट्रंप और हमारी सेना ने बनाया संभव, लेविट ने कहा- 38 दिनों में ही मुख्य सैन्य उद्देश्यों को किया हासिल
अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम को ट्रंप प्रशासन ने बड़ी जीत बताया। व्हाइट हाउस के अनुसार ‘ऑपरेशन एपिक...
जेट स्ट्रीम में बदलाव से बदला मौसम : अप्रैल में लोगों को ठंडक का अहसास, 6 साल का टूटा रिकॉर्ड
ट्रंप की चेतावनी : ईरान को हथियारों की आपूर्ति करने पर वाले देशों पर लागू करेंगे 50 प्रतिशत टैरिफ, कहा- किसी को नहीं मिलेगी कोई छूट
अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला : 'बाँटो और राज करो’ की सोच पर काम करने का लगाया आरोप, बोले-यह देश के लोगों को आपस में लड़ाने वाले “अनरजिस्टर्ड गिरोह” 
व्यापार स्तमहासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट, बाजारों की ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा
बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग से बचाव के बताए उपाय
न्यूरोसर्जन डॉ. अचल शर्मा का वीआरएस मंजूर, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश