जहां ना पहुंचे रेलगाड़ी, वहां पहुंचे मारवाड़ी : अमित शाह

अमित शाह ने जोधपुर में माहेश्वरी समाज को सराहा

जहां ना पहुंचे रेलगाड़ी, वहां पहुंचे मारवाड़ी : अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने जोधपुर के माहेश्वरी महाकुंभ में समाज को 'जॉब क्रिएटर' बताया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण, स्वतंत्रता संग्राम और राम मंदिर आंदोलन में समाज के अतुलनीय योगदान की जमकर प्रशंसा की।

जोधपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, माहेश्वरी समाज वह समाज है जिसने इस देश को हमेशा देने का काम किया है। यह समाज आभूषण पहने हुए व्यक्तित्व की तरह देश को चमकाने का कार्य करता रहा है। जोधपुर में आयोजित माहेश्वरी महाकुंभ समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत किया तथा वीरभूमि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सूर्यनगरी जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत का अभिवादन किया। 

अमित शाह ने कहा, महाकुंभ में उपस्थित होकर उन्हें गर्व और हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा, माहेश्वरी समाज ने देश के ऊंचे पदों पर पहुंचने के बाद भी अपने मूल से जुड़ाव बनाए रखा है। इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, मुगलों से संघर्ष के समय राजे-महाराजाओं के खजाने भरने का कार्य इस समाज ने किया। महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में भी इस समाज का योगदान रहा, भले ही उसका पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध ना हो।

गृह मंत्री ने कहा, आजादी के बाद देश को आगे बढ़ाने के हर प्रयास में माहेश्वरी समाज पीछे नहीं रहा और उसने स्वयं को एक प्रगतिशील समाज के रूप में स्थापित किया। उन्होंने गुजरात की प्रसिद्ध कहावत दोहराते हुए कहा, जहां न पहुंचे रेलगाड़ी, वहां पहुंचे मारवाड़ी। उन्होंने कहा, यदि हर समाज आत्मनिर्भर बन जाए तो पूरा देश आत्मनिर्भर बन जाएगा। माहेश्वरी समाज के 135 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार की ओर से जारी डाक टिकट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, अपना घर जैसी परिकल्पनाएं इस समाज के डीएनए को दशार्ती हैं, जो सेवा और समर्पण की भावना से भरा है। 

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा, 2047 में आजादी की शताब्दी पर भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना हम सभी का लक्ष्य है। अमृतकाल के दौरान आत्मनिर्भरता, स्वदेशी उत्पादों का उपयोग और स्वभाषा को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चे जब अपनी भाषा से जुड़ेंगे तो अपने इतिहास से भी जुड़ेंगे।

Read More भजनलाल शर्मा ने भड़ाना को दी श्रद्धांजलि, कहा- समाज के लिए उनका योगदान स्मरणीय

भारत को आगे बढाने का कार्य युवा पीढी करेंगी

Read More भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर स्पष्टता आवश्यक : कुछ प्रावधान किसानों और घरेलू उद्योगों को असमान प्रतिस्पर्धा की स्थिति में कर सकते है खड़ा, सैलजा ने कहा- देश के समक्ष रखा जाएं समझौते का पूरा विवरण

गृह मंत्री ने कहा, आज भारत मोबाइल, ऑटोमोबाइल सहित कई क्षेत्रों में दुनिया में तीसरे स्थान पर है और इसे आगे बढ़ाने का कार्य युवा पीढ़ी करेगी। उन्होंने कहा, माहेश्वरी समाज जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर रहा है। राम मंदिर निर्माण और स्वतंत्रता संग्राम में समाज के बलिदानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, कि इस समाज के योगदान को गिनाने में कई दिन लग जाएंगे।

Read More अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला : फर्जी फॉर्म बनाकर पीडीए के वोट काटने का लगाया आरोप, कहा- यह जनता के साथ खुला धोखा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य