हेमाराम गहलोत की पुण्यतिथि पर 5 आधुनिक मरीज ट्रॉलियां भेंट, मरीजों के त्वरित उपचार और शिफ्टिंग में मिलेगी सुविधा

भामाशाह चेतन गहलोत का साफा पहनाकर सम्मान

हेमाराम गहलोत की पुण्यतिथि पर 5 आधुनिक मरीज ट्रॉलियां भेंट, मरीजों के त्वरित उपचार और शिफ्टिंग में मिलेगी सुविधा

मथुरादास माथुर अस्पताल में समाजसेवी चेतन गहलोत ने अपने दादा स्वर्गीय हेमाराम गहलोत की पुण्यतिथि पर सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। गहलोत द्वारा ट्रॉमा सेंटर के लिए 5 आधुनिक मरीज ट्रॉलियां भेंट की गईं।

जोधपुर। मथुरादास माथुर अस्पताल में समाजसेवी चेतन गहलोत ने अपने दादा स्वर्गीय हेमाराम गहलोत की पुण्यतिथि पर सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। गहलोत द्वारा ट्रॉमा सेंटर के लिए 5 आधुनिक मरीज ट्रॉलियां भेंट की गईं। जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के त्वरित उपचार और शिफ्टिंग में सुविधा मिलेगी। यूरोलॉजी आउटडोर में आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फुट स्टेप, ऑक्सीजन ट्रॉली, स्टेपलर और जीवन रक्षक उपकरण लैरेन्गोस्कोप भी प्रदान किए गए लैरेन्गोस्कोप जैसे उपकरण गंभीर मरीजों की श्वास नली प्रबंधन (एयरवे मैनेजमेंट) में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने गहलोत परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से सरकारी अस्पतालों में संसाधनों की उपलब्धता बेहतर होती है। उन्होंने भामाशाह चेतन गहलोत का साफा पहनाकर सम्मान भी किया चेतन गहलोत पूर्व में भी अस्पताल को 10 जीवन रक्षक सक्शन मशीनें दान कर चुके हैं। उनका यह निरंतर सहयोग अन्य समाजसेवियों के लिए भी प्रेरणादायक है

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
राजस्थान लोक सेवा आयोग में राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के नौवें चरण के साक्षात्कार 1...
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, आरोपी लिव इन पार्टनर गिरफ्तार
गुजरात को 20 हजार करोड़ की सौगात: विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, भारत ने संकट में भी मजबूत नीति से हालात संभाले, पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर जमकर हमला
आईपीएल-2026 : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हरा जीत से की शुरुआत, डेब्यू मैच में कूपर कोनोली का नाबाद अर्द्धशतक