ऑनलाइन गेमिंग सेंटर का भंड़ाफोड़ : दस करोड़ का घोटाला आया सामने, 9 आरोपी गिरफ्तार  

लोगों को 20-25 हजार का गेम खिलाते और धोखाधड़ी करते थे

ऑनलाइन गेमिंग सेंटर का भंड़ाफोड़ : दस करोड़ का घोटाला आया सामने, 9 आरोपी गिरफ्तार  
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के अनुसारजांच में पता चला, कि यह लोग पिछले दो महीनों से यहां पर काम कर रहे थे।

जोधपुर। केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन गेमिंग बंद करने का नियम 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। मगर उससे पहले जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग का बड़े स्तर पर भंड़ाफोड़ कर महाराष्ट्र के आठ व एक बिहार के व्यक्ति को पकड़ा है। यह लोग आशापूर्णा सिटी क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर ऑन लाइन गेमिंग का काम कर रहे थे। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना मिली कि आशापूर्णा सिटी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग का बड़े स्तर पर खेल चल रहा है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस अधिकारियों ने वहां पर रेड दी। मौके पर आठ लोग महाराष्ट्रीयन और एक बिहारी मिला। पुलिस आयुक्त के अनुसार अब तक दस करोड़ का घोटाला सामने आया है। यह लोग पहले लोगों को ऑनलाइन गेम में मुनाफा देते फिर फ्रॉड करते थे। लोगों को 20-25 हजार का गेम खिलाते और धोखाधड़ी करते थे।

दो माह से चल रहा था गेमिंग कारोबार : पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के अनुसारजांच में पता चला, कि यह लोग पिछले दो महीनों से यहां पर काम कर रहे थे। कई लोगों को ठगी और जुएं का शिकार बना दिया था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण