राजस्थान नगर निकाय चुनाव-2026 : पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने डाला वोट, कहा- लोकतंत्र और संविधान से मिले अधिकारों को मजबूत करना जरूरी

प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील

राजस्थान नगर निकाय चुनाव-2026 : पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने डाला वोट, कहा- लोकतंत्र और संविधान से मिले अधिकारों को मजबूत करना जरूरी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत अपने गृह क्षेत्र में मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी।

जोधपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत अपने गृह क्षेत्र में मतदान किया। मतदान के बाद गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है और इसकी मजबूती के लिए सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। गहलोत ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान ने नागरिकों को जो अधिकार दिए हैं, उन्हें मजबूत बनाए रखना जरूरी है।

गहलोत ने मौजूदा परिस्थितियों को गंभीर बताते हुए लोगों से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जोधपुर में 100 वार्डों के लिए 385 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 7.12 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार