साध्वी प्रेम बाईसा मृत्यु प्रकरण : मौत के पीछे सस्पेंस, एसआईटी-एफएसएल ने आश्रम से साक्ष्य जुटाए    

सेवादार से जुड़े सवाल आश्रम में सैंपलिंग   

साध्वी प्रेम बाईसा मृत्यु प्रकरण : मौत के पीछे सस्पेंस, एसआईटी-एफएसएल ने आश्रम से साक्ष्य जुटाए    

कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत अब एक रहस्य बन चुकी है। शुरूआती जांच के तथ्यों से यह मामला और भी जटिल हो गया है। पुलिस की विशेष जांच टीम ने रविवार को पाल रोड स्थित आश्रम में छानबीन की और पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश खुद टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।

जोधपुर। कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत अब एक रहस्य बन चुकी है। शुरूआती जांच के तथ्यों से यह मामला और भी जटिल हो गया है। पुलिस की विशेष जांच टीम ने रविवार को पाल रोड स्थित आश्रम में छानबीन की और पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश खुद टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। साथ ही एफएसएल टीम ने भी स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इस बीच आज साध्वी के पिता बीरम नाथ से भी पूछताछ की गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच हर एंगल से की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम  रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण नहीं मिला है, इसलिए एफएसएल को इस्टोपैथोलोजिकल रिपोर्ट के लिए सामग्री भेजी गई है। पुलिस अब  पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आईटी एक्सपर्ट  रिपोर्ट और विसरा जांच जैसे तथ्यों को  जोड़कर निष्कर्ष पर पहुंचेगी। 

सेवादार से जुड़े सवाल आश्रम में सैंपलिंग   
इस बीच पुलिस ने साध्वी के लिए खाना  बनाने वाले सेवादार सुरेश को भी आश्रम लेकर जांच की। पुलिस के अनुसार, मौत वाले दिन सुबह खाना सुरेश ने ही बनाया था। इसी संदर्भ में फॉरेंसिक टीम ने आश्रम से खाने के  सैंपल भी लिए। पुलिस ने आश्रम परिसर का निरीक्षण किया और जांच से जुड़े तथ्यों की पुन: जांच की। साध्वी की मौत से पहले के तीन दिनों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस यह  पता लगाने की कोशिश कर रही है कि साध्वी किन लोगों से मिलीं, किससे फोन पर बातचीत हुई और कौन उनके  संपर्क में रहा।   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरटीई प्रवेश 2026:  10 मार्च तक बढ़ी RTE प्रवेश प्रकिया की तिथि, संयुक्त अभिभावक संघ ने किया सरकार के निर्णय का जोरदार स्वागत आरटीई प्रवेश 2026: 10 मार्च तक बढ़ी RTE प्रवेश प्रकिया की तिथि, संयुक्त अभिभावक संघ ने किया सरकार के निर्णय का जोरदार स्वागत
संयुक्त अभिभावक संघ ने आरटीई (RTE) के तहत प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ाने के फैसले का स्वागत...
स्थानीय निकाय चुनाव में दो बच्चों की शर्त हटाने के लिए विधानसभा में बिल पेश, इस संशोधन से अधिक लोगों को चुनाव में भागीदारी का मिलेगा अवसर
भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम: खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 4 दिन बाद शोक पुस्तिका में दर्ज किया संवेदना संदेश
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद
ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें