राजस्थान में 1 जून से पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल, अधिक वैट और तेल कंपनियों की नीतियों के विरोध में डीलर्स का बड़ा फैसला
आम लोग वाहनों का उपयोग कम करने लगे
जोधपुर। राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों ने 1 जून से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। पंप संचालकों का कहना है प्रदेश में पड़ोसी राज्यों की तुलना में अधिक वेट वसूला जा रहा है, जिससे उनकी बिक्री पर असर पड़ा है। पड़ोसी राज्य से आने वाले वाहन चालक फ्यूल भरवाकर आते हैं। जिससे उनके पंप पर तेल की बिक्री कम होती वहीं सरकारी तेल कंपनियों ( भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) ने पेट्रोल पंप संचालकों पर पेट्रोल एवं डीजल बेचने की अलग-अलग लिमिट तय की है।
साथ ही, कंपनियां पेट्रोल पंपों से ब्रांडेड फ्यूल बेचने को लेकर दबाव बना रही है। ऐसा नहीं करने पर पट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। पेट्रोल पंप डीलर्स ने आरोप लगाया कि तेल कंपनियां एवं सरकारी विभाग पंप संचालकों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। राज्य सरकार का माप-तोल विभाग के अधिकारी पेट्रोल डीजल कम मात्रा में देने का आरेाप लगाकर बेवजह परेशान करते हैं। उन्होंने कहा- लगातार पेट्रोल,डीजल एवं सीएनजी की दर बढ़ाने से भी पेट्रोल पंप संचालकों को नुकसान हो रहा है।
आम लोग वाहनों का उपयोग कम करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों एवं सरकार की नीतियों के विरोध में 1 जून से हड़ताल का फैसला किया गया है।

Comment List