बंद मकानों पर चोरों का धावा : ताले तोड़ लाखों के जेवर और नकदी पार, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

बंद मकानों पर चोरों का धावा : ताले तोड़ लाखों के जेवर और नकदी पार, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस कॉलोनी में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

जोधपुर। शहर में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। राजीव गांधी नगर और बासनी थाना क्षेत्रों में अज्ञात चोरों ने दो सूने मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिक्षक कॉलोनी में गली नंबर 4 स्थित मकान नंबर 66 निवासी प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दी कि उनके बंद मकान के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और करीब 5 तोला सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस कॉलोनी में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

उधर, बासनी थाना क्षेत्र के जय भवानी नगर, सांगरिया में इस्कॉन मंदिर के सामने मैन सालावास रोड स्थित मकान में भी चोरों ने सेंध लगाई। मकान मालिक दशरथ सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में संबंधित थानों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन अधिग्रहण के खिलाफ मोहाली में गरजी कांग्रेस : बाजवा और बलबीर सिद्धू ने दिया पुडा भवन के बाहर धरना, किसानों और स्थानीय निवासियों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी   जमीन अधिग्रहण के खिलाफ मोहाली में गरजी कांग्रेस : बाजवा और बलबीर सिद्धू ने दिया पुडा भवन के बाहर धरना, किसानों और स्थानीय निवासियों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी  
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और बलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में मोहाली में 'गमाडा' के खिलाफ विशाल प्रदर्शन हुआ।...
BSTC परीक्षा 2019-20 में डमी अभ्यर्थी बैठाने का भंडाफोड़ : 12 मूल अभ्यर्थी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
डमी कैंडिडेट बैठाकर SI भर्ती परीक्षा पास करने वाला आरोपी गिरफ्तार : 15 लाख में हुआ था सौदा, जानें पूरा मामला  
ट्रंप की धमकी के बीच आईआरजीसी का दावा : अमेरिका ने बेइज्जती से बचने के लिए अपने ही विमानों पर की बमबारी, सी-130 सैन्य परिवहन विमान और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर हुए थे नष्ट
गाय को काटते देखने से मचा हड़कंप : हिन्दुवादी संगठनों के लोग एकत्र, युवक को सबक सिखा कर पुलिस को सौंपा
राजस्थान यूनिवर्सिटी का 35वां दीक्षांत समारोह, 127 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
10 साल पुराने अपहरण-फिरौती केस में बड़ा फैसला : 5 दोषियों को आजीवन कारावास, 20-20 हजार का जुर्माना