बैंक अधिकारी के सूने घर से जेवर नकदी ले उड़े चोर : ताले तोड़कर घुसे चोर, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल

बैंक अधिकारी के सूने घर से जेवर नकदी ले उड़े चोर : ताले तोड़कर घुसे चोर, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक का परिवार शहर से बाहर गया हुआ था।

जोधपुर। शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक का परिवार शहर से बाहर गया हुआ था। पुलिस के अनुसार विवेक विहार योजना निवासी जितेन्द्र गहलोत, जो वर्तमान में वडोदरा (गुजरात) स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रधान कार्यालय में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, के घर में चोरी की वारदात हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि 9 अप्रैल को उनकी पत्नी बच्चों को मायके छोड़कर वडोदरा चली गई थी, जिसके बाद मकान सूना पड़ा था। इसी दौरान 10 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब पौने पांच तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए।

चोरी हुए जेवरों में सवा तोला वजनी मंगलसूत्र, एक तोला नेकलेस, अंगूठी, टीका, कानों की बालियां, नोज पिन तथा चांदी की अंगूठी शामिल हैं। इसके अलावा करीब 10 हजार रुपए नकद भी चोर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने 14 अप्रैल को विवेक विहार थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल लक्ष्मी को सौंपी गई है। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। वहीं, क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप  अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में सरकार पर तीखा हमला करते हुए महिला आरक्षण को परिसीमन लागू करने की...
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल
दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
पीसीसी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, व्यास को अर्पित की पुष्पांजलि
19 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन, रामदेवरा आवागमन में यात्रियों को विशेष सुविधा