जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी

इलाज के दौरान महिला और युवक की मौत

जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जोधपुर के डांगियावास और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्रों में हुए पृथक सड़क हादसों में घायल दो नागरिकों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

जोधपुर। शहर के डांगियावास और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक मामले में अस्पताल ले जाते समय बाइक से गिरने वाली महिला ने दम तोड़ा, जबकि दूसरे मामले में रिंग रोड पर ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। डांगियावास थाना पुलिस के अनुसार खातियासनी निवासी मनोहर मिरासी ने रिपोर्ट दी कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी डालीदेवी 2 जून को मनरेगा कार्य के दौरान गर्मी से तबीयत बिगड़ने पर बाइक से अस्पताल ले जाई जा रही थी। रास्ते में वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। लंबे उपचार के बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना राजबाग सूरसागर निवासी रमेशचंद्र जैन की रिपोर्ट के अनुसार उनके बहनोई वीरेंद्र कुमार 14 जुलाई की शाम पुराना डीपीएस ढाबा के पास रिंग रोड से बाइक पर गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र कुमार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने BPSC TRE-4 के लिए 886 नई पूरक रिक्तियों की अधियाचना आयोग को भेजने...
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध
निकाय चुनाव ड्यूटी से सचिवालय कर्मियों को मुक्त रखने के निर्देश, कलेक्टर को लिखा पत्र
डिजिटल भुगतान क्रांति में बदलाव लाने वाली ताकत है यूपीआई : इसकी पहुंच हर भारतीय के लिए गर्व की बात, UPI को लेकर और क्या-क्या बोले मोदी……..
राजस्थान के बांधों में 56.72 फीसदी पानी, पिछले साल से 23.73 प्रतिशत कम
बजट और नियमों के पेंच में उलझी एमबीएस नर्सिंग कॉलेज छात्राओं की सुविधाएं
विकास के दावों की हकीकत : शहर के बीच बसे गांव जैसे हालात, मूलभूत सुविधाओं को तरसे वार्डवासी