सीसीटीवी की नजर से मिला महिला को खोया कीमती सामान, प्रभावी कार्रवाई के लिए जताया पुलिस का आभार

वाहन चालक को बुलाकर बैग सुपुर्द

सीसीटीवी की नजर से मिला महिला को खोया कीमती सामान, प्रभावी कार्रवाई के लिए जताया पुलिस का आभार

शहर में पुलिस की सतर्कता और तकनीकी दक्षता का एक शानदार उदाहरण सामने आया। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की निगरानी के चलते एक महिला को उसका खोया हुआ कीमती बैग सुरक्षित वापस मिल गया।

जोधपुर। शहर में पुलिस की सतर्कता और तकनीकी दक्षता का एक शानदार उदाहरण सामने आया है। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की निगरानी के चलते एक महिला को उसका खोया हुआ कीमती बैग सुरक्षित वापस मिल गया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे भैरूजी चौराहा क्षेत्र में सीसीटीवी मॉनिटरिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल फिरोज खान ने एक महिला को तीन बैग के साथ देखा। जल्दबाजी में महिला दो बैग कार में रखकर रवाना हो गई, जबकि एक बैग वहीं छूट गया। घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन नंबर के आधार पर महिला का पता लगाया गया।

महिला ने बताया कि बैग में करीब 15 हजार नकद, चांदी का सिक्का और सोने का सिक्का रखा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल अजीज खान को सूचना दी गई, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए बैग को सुरक्षित कब्जे में लिया और पुलिस थाना भगत की कोठी में जमा करवाया। बाद में वाहन चालक को बुलाकर बैग सुपुर्द कर दिया गया। महिला ने प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि टैक्सी, ऑटो या अन्य किराए के वाहन में सफर करते समय वाहन का नंबर और चालक का मोबाइल नंबर जरूर नोट करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीआरएम रवि जैन का जयपुर जंक्शन का निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश डीआरएम रवि जैन का जयपुर जंक्शन का निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश
ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के डीआरएम रवि जैन ने...
बढ़ती महंगाई के बीच ट्रंप ने किया अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में अस्थायी वृद्धि का परिणाम बताया
मदार-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समयसारणी
विपक्षी दलों ने किया परिसीमन विधेयक का विरोध: लोकसभा सीटों में कमी होने की जताई आशंका, परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को नकारा नहीं जा सकता
परिवहन विभाग ने दी दो एटीएस को आरसी, सड़क सुरक्षा में भी बड़ा सुधार आने की उम्मीद
किसानों के हक की आवाज बुलंद, रुके भुगतान को लेकर सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग
अस्पताल में जेबकतरों का गिरोह सक्रिय : फर्जी मरीज बनकर वारदात, कर्मचारी की सतर्कता से तीन दबोचे