बोलकर नहीं, करके दिखाएंगे... कोटा को भी इंदौर की तरह बनाएंगे स्वच्छ और सुंदर

नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अनुसूइया गोस्वामी ने संभाला पदभार

बोलकर नहीं, करके दिखाएंगे... कोटा को भी इंदौर की तरह बनाएंगे स्वच्छ और सुंदर
बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के विकास कार्य कराने का दिया भरोसा।

कोटा। नगर निगम कोटा की नवनिर्वाचित महापौर अनुसूइया  गोस्वामी ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे कोटा को भी इंदौर की तरह स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएंगी। शहर के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में कोटा को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए काम किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम में बिना किसी भ्रष्टाचार और भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। शहरवासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे बनाए रखने के लिए वे पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ काम करेंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन एवं सहयोग के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।

उन्होंने कहा कि महापौर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल रही हैं, लेकिन सभी के सहयोग से शहर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महापौर कक्ष में आने वाले लोगों को उनसे मिलने के लिए किसी पर्ची की आवश्यकता नहीं होगी।
पदभार ग्रहण समारोह में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन और सहकारी उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला मौजूद रहे। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापौर का स्वागत किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार