कांच तोड़कर निकाले घायल, सीटों में फंसे यात्री; कोटा हादसे की खौफनाक तस्वीर

ट्रैवलर के उड़े परखच्चे

कांच तोड़कर निकाले घायल, सीटों में फंसे यात्री; कोटा हादसे की खौफनाक तस्वीर
एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही रिश्तेदारों से भरी ट्रैवलर कराड़िया टोल के पास पुलिया से 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को झपकी आने की आशंका है।

कोटा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। मध्यप्रदेश के बैतूल निवासी परिवार की ट्रैवलर मिनी बस कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया टोल के पास पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को निकालने के लिए ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत की। कई घायलों को बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।

भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार, ट्रैवलर में सवार सभी यात्री आपस में रिश्तेदार थे। परिवार शुक्रवार शाम करीब सात बजे भोपाल से राजस्थान के चार दिवसीय दौरे पर निकला था। शनिवार सुबह करीब छह बजे हादसा हो गया। सभी लोग यात्रा के पहले दिन खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

सीटों के बीच फंसे यात्री, आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए थे। ग्रामीणों और बचाव दल ने कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में कुछ देरी भी हुई। एक शव डैशबोर्ड का कांच तोड़ते हुए बाहर की तरफ आ गया था। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी।

सात की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
न्यू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नीलेश जैन के अनुसार, हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी और राजू शामिल हैं। ट्रैवलर चालक की भी मौत हो गई। सभी मृतकों और घायलों की पहचान कर ली गई है।

Read More विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : टूटने से संभलने तक की कहानी बनेगी किसी की जिंदगी का सहारा

घायलों के सिर में गंभीर चोटें, कई को ऑक्सीजन सपोर्ट
घायलों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, कई घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हैं। अस्पताल में बेसुध हालत में लाए गए घायलों को सीपीआर दिया गया और कुछ को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। चालक को झपकी आने की आशंका पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ होगा। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। एक्सप्रेसवे सहित अन्य हाईवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर अध्ययन किया जा रहा है। नवंबर में होने वाली बैठक के बाद दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट सुधारने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। घटना के बाद जिला कलक्टर व एसपी सहित प्रशासन का लवाजमा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गया। 

Read More गीता भवन में जरूरतमंदों का पेट भरने व तन ढकने का किया जा रहा काम

मृतकों की पहचान 
अरूणा , वैषणवी, तितिक्षा, कृष्णा राव, ओम सूर्यवंशी और ट्रेवलर चालक की मौत।

Read More voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारी, ढाई साल में बनाए 10 लाख से अधिक नए सदस्य  राजस्थान में सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारी, ढाई साल में बनाए 10 लाख से अधिक नए सदस्य 
राजस्थान में लंबे समय से लंबित सहकारी समितियों के चुनाव कराने की तैयारी तेज। सरकार पंचायत चुनाव के बाद तीसरे...
महाराष्ट्र में शिंदे की टीम में फेरबदल की आहट, किसका पत्ता कटेगा-किसकी होगी एंट्री?
Weather Update : राजस्थान में मौसम का बदलेगा मिजाज, 18 अक्टूबर तक बारिश की संभावना
कांच तोड़कर निकाले घायल, सीटों में फंसे यात्री; कोटा हादसे की खौफनाक तस्वीर
जब अपनों ने छोड़ा साथ, कोटा के इस आश्रम ने थामा हाथ
अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का बुलडोजर, आखिर क्या हुआ ऐसा?
मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस करेगी पुतला दहन, जयपुर में होगा विरोध-प्रदर्शन